29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में इंडोनेशिया के जनप्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट करते हुए: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में इंडोनेशिया के जनप्रतिनिधियों के शिष्टमण्डल ने श्री आई नियोमन बुडितमा के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने भारत में श्रम, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से सम्बन्धित नीतियों एवं योजनाओं के साथ-साथ उत्तराखण्ड में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके क्रियान्वयन आदि से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने इण्डोनेशिया के शिष्टमण्डल का उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए बताया कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, जैविक उत्पाद, हस्तशिल्प, हस्तकला, औषधीय पादप के क्षेत्र में असीम सम्भावनाएँ हैं। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में ऐलोपैथी के साथ-साथ आयुष ¼AYUSH½] जिसमें आयुर्वेद, योगा, नैचेरोपैथी और होम्योपैथी सम्मिलित है, पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण एवं ऋषिकेश की गंगा आरती में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमण्डल में Shri I Gusti Putu Budiarta, Shri I Gede Suamba, Shri I Ketut Mandia, Shri I Kadek Setiawan,  Shri I Wayan Rawan Atmaja, Shri Tjokorda Raka Kerthyasa, Smt. Dra. Utami Dwi Suryadi, Shri Bagus Suwitra Wirawan, Shri I Wayan Kari Subali  व Shri Made Arini  शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More