40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मार्च से अक्टूबर 2017 तक उक्रेन में भारत महोत्सव का आयोजन

देश-विदेश

नई दिल्ली: मार्च-अक्टूबर,2017 तक उक्रेन में भारत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति को दिखाया जाएगा। इसमें शास्त्रीय और लोक नृत्य , संगीत, रंगोली प्रदर्शनी, आम उत्सव और फिल्म समारोह का आयोजन किया जाएगा।  उक्रेन के विभिन्न शहरों- काइव, आडोसा, माईकोलेव,खेरसन,एलवीव, इवानो, फ्रैंकीविस्क तथा टेरनोपिल- में योग पर संगोष्ठी और फैशन शो आयोजित किए जाएंगे।  भारत महोत्सव में निम्नलिखित कार्यक्रम होंगेः

  1. 8-14 मार्च विधा लाल समूह द्वारा कथक नृत्य।
  2. 21-27 जून 2017 पश्चिम क्षेत्र संस्‍कृति केन्‍द्र द्वारा लोक नृत्‍य।
  3. जून 2017 में आयुष मंत्रालय के माध्‍यम से योग संगोष्‍ठी।
  4. जून 2017 में एपीईडीए के माध्‍यम से आम उत्‍सव।
  5. 15-19 अगस्‍त 2017 ऋतु कौशिक द्वारा रंगोली प्रदर्शन।
  6. सितम्‍बर/ अक्‍टूबर 2017 में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के माध्‍यम से भारतीय फिल्‍मों और वृत्‍त चित्रों का प्रदर्शन।
  7. सितम्‍बर/ अक्‍टूबर 2017 में वस्‍त्र मंत्रालय के माध्‍यम से उक्रेन फैशन सप्‍ताह में भारतीय कलाकारों की भागीदारी।
  8. सितम्‍बर/ अक्‍टूबर 2017 में विश्‍व मामलों की भारतीय परिषद द्वारा थींक टैंक संगोष्‍ठी।
  9. 2 अक्‍टूबर 2017 को ‘’गांधी’’ फिल्‍म दिखाना।
  10. 19-23 अक्‍टूबर 2017 पंडित केशब कांति चौधरी द्वारा शास्‍त्रीय संगीत कन्‍सर्ट।

Related posts

8 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More