38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय “नारी शक्ति पुरस्कार 2017” के लिए नामांकन आमंत्रित करता है

देश-विदेश

नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार 2017 के लिए नामांकन आमंत्रित किया है। सरकार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन प्रत्येक वर्ष  “महिलाओं के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान” “नारी शक्ति पुरस्कार” प्रदान करती है। इस पुरस्कार का उद्देश्य वैसे व्यक्तियों और संस्थानों की सेवाओं को स्वीकारना और पहचानना है, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण में बहुमूल्य योगदान दिया है। इस पुरस्कार के माध्यम से वैसे लोगों को सामने लाना है जिन्होंने युवा पीढ़ी एवं महिलाओं के लिए समाज में बदलाव हेतु एक मानदंड स्थापित किया हो। नारी शक्ति पुरस्कार के माध्यम से, सरकार ने समाज में महिलाओं की स्थिति को सुदृढ़ बनाने के प्रति अपनी वचनबद्धता की और भी पुष्ट किया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने वैसे व्यक्तियों और संस्थानों से नामांकन आमंत्रित किया है जिन्होंने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में असाधारण परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट कार्य किया है, जिन्होंने महिलाओं से संबंधित कानूनों को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किया है, लैंगिक समानता आदि के लिए भी कार्य किया है। इस संबंध में, मंत्रालय ने 29 सितंबर, 2017 को स्थानीय भाषाओं सहित सभी प्रमुख समाचार पत्रों में एक विज्ञापन भी प्रकाशित किया है। 

नामांकन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2017 है। यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानि 8 मार्च 2018 को दिए जाएंगे। नामांकन से संबंधित विज्ञापन इस लिंक पर उपलब्ध है

http://www.wcd.nic.in/sites/default/files/NSP-25×33%20-English.pdf

तथा नारी शक्ति पुरस्कार 2017 से संबंधित दिशानिर्देश निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध हैं

http://www.wcd.nic.in/sites/default/files/Approved%20Guidelines%20for%20NSP_1.pdf

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More