28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महिलाओं के नेतृत्व में निकला भारतीय नौसेना का जहाज दक्षिण अफ्रीका पहुंचा

देश-विदेश

महिला नौसेना अधिकारियों के नेतृत्व में निकला इंडियन नेवी सेलिंग वेसेल (INSV) दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पहुंच गया है। यह जहाज ऑस्ट्रेलिया के फ्रीमेंटल, न्यूजीलैंड के लिलटन, फॉकलैंड्स के पोर्ट स्टैनली होते हुए अब केपटाउन पहुंचा है। अपने सफर के दौरान आईएनएसवी ने विपरीत मौसम और तापमान का सामना किया।

आईएनएसवी हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर होते हुए दक्षिण अफ्रीका पहुंचा है। टीम के सदस्यों ने बताया कि इस सफर के दौरान सबसे मुश्किल हालात तब आए जब उनका सामना 60 नॉट की गति से आने वाली सात मीटर ऊंची लहरों से हुआ। हालांकि यह लहरें भी उनकी हिम्मत के आगे ठहर नहीं रोक सकीं।

उल्लेखनीय है कि यह पहला भारतीय जहाज और ऑपरेशन है जो महिलाओं की टीम द्वारा ऑपरेट किया जा रहा है।

टीम में शामिल अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैंः

  • लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी
  • लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल
  • लेफ्टिनेंट विजया देवी
  • बी ऐश्वर्य और
  • पायल गुप्ता

गौरतलब है कि आईएनएसवी तारिणी में तैनात इस टीम को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 सितंबर 2017 को गोवा से रवाना किया था। गोवा से दक्षिण अफ्रीका पहुंचने तक इस जहाज ने 1,75,00 नॉटिकल मील का सफर तय किया है। केपटाउन से यह जहाज 14 मार्च को वापस गोवा के लिए रवाना होगा और अप्रैल में इसके पहुंचने की उम्मीद है। (अमर उजाला)

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More