27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मनोज सिन्हा ट्रेन नंबर-02571 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे तथा गोरखपुर स्टेशन पर विभिन्न यात्री सुविधाओं को समर्पित करेंगे

देश-विदेश

नई दिल्ली: यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेल मंत्रालय ने दिल्ली-गोरखपुर रेल खंड में गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर ट्रेन के फेरों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन अब प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन नंबर 12571/12572 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर ट्रेन वाया वरहनी अब दो दिन की बजाय चार दिन चलेगी जबकि ट्रेन नंबर 12595/12596 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर ट्रेन वाया बस्ती अब एक दिन की बजाय सप्ताह में तीन दिन चलेगी। स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा रेल राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा 5 मई, 2018 को गोरखपुर स्टेशन में स्पेशल ट्रेन नंबर 02571 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे तथा गोरखपुर स्टेशन पर विभिन्न यात्री सुविधाओं को समर्पित करेंगे।

आराम देह और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए श्री मनोज सिन्हा उत्तर पूर्वी रेल के गोरखपुर स्टेशन पर सात नए लिफ्ट, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नया वाहन रास्ता, पुनर्निर्मित स्टेशन भवन, पोर्टिको, बुकिंग कार्यालय तथा प्रतीक्षा कक्ष जैसी विभिन्न यात्री सुविधाओं को समर्पित करेंगे।

ट्रेनों का विवरण

12595/12596 गोरखपुर-आनंद विहार (टर्मिनल) हमसफर एक्सप्रेस वाया बस्ती (सप्ताह में 3 दिन)

12595 गोरखपुर-आनंद विहार (टर्मिनल) हमसफर एक्सप्रेस स्टेशन 12596 आनंद विहार (टर्मिनल)-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
20.00 गोरखपुर 07.50
21.00 बस्ती 06.20
08.50 आनंद विहार (टर्मिनल) 20.00

● प्रस्थान के दिनः गोरखपुर से – सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार

● आनंद विहार से – मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार

● ठहरावः बस्ती, गोण्डा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल

● नियमित सेवा की संरचनाः एसी3-18, पॉवर कार-2 = 20 कोच

12571/12572 गोरखपुर-आनंद विहार (टर्मिनल) हमसफर एक्सप्रेस वाया बरहनी (सप्ताह में 4 दिन)

12571 गोरखपुर-आनंद विहार (टर्मिनल) हमसफर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) स्टेशन 12572 आनंद विहार (टर्मिनल)-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस (साप्ताहिक)
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
19.00 गोरखपुर 09.20
20.44 20.47 बरहनी 07.06 07.09
08.50 आनंद विहार (टर्मिनल) 20.0

प्रस्थान के दिनः गोरखपुर से- बुधवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार

आनंद विहार से- सोमवार, वृहस्पतिवार, शनिवार, रविवार

● ठहरावः आनंद नगर जंक्शन, नौगढ, बरहनी, बलरामपुर, गोण्डा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल

● नियमित सेवा की संरचनाः एसी3-18, पॉवर कार-2 = 20 कोच

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More