38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मथुरा के गोबरधन में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जे के अल्फांस ने विभागीय अधिकारियो के साथ गोवर्धन मै पर्यटन विकास की कार्ययोजना का भौतिक निरीक्षण किया।

उत्तर प्रदेश

मथुरा: मंत्री अल्फांस ने परिक्रमा मार्ग सहित ऐतिहासिक स्थलो का निरीक्षण कर विकास की कार्ययोजना पर चर्चा की। निरीक्षण मै केन्द्रीय मंत्री श्री अल्फांस का जोर स्वच्छता अभियान को और बढ़ावा देना भी था। उन्होने ऐतिहासिक स्मारक पर शौचालय का रखरखाव भी देखा।

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जे के अल्फांस ने गोबरधन में विभागीय अधिकारियों के साथ पर्यटन अधिकारीयों और प्रशासनिक अधिकारिओं के साथ विकास कार्य की समीक्षा भी की।

केन्द्रीय मंत्री ने बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत व सी ई ओ नागेन्द्र प्रताप के साथ गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर गिरिराज पर्वत के संरक्षण व सौन्दर्यीकरण पर चर्चा की। ऐतिहासिक कुसुम सरोवर की भव्य नक्कासी को देखकर वेहतर संरक्षण व विकसित करते हुये प्राचीन गुलाब बाग को संवारने की बात कही । कुसुम सरोवर परिसर मै टायलेट की दशा को देखकर अल्फांस ने सुधारने व तीन और जगह टायलेट बनाने के निर्देश भी दिये। वही गोवर्धन परिक्रमा मै टाम ट्रेन चलाने व सूरदास जी की तपस्थली पाराशौली का भी निरीक्षण किया। दानघाटी मंदिर पर पहुच कर गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक भी किया

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More