38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मडिहान क्षेत्र में दुर्घटना में 10 लोगों की मृत्यु

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर: सोनभद्र रोड पर थाना मडिहान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टिसही के पास आमने-सामने आ रहे ट्रक नं0 युपी 31 बीएन 3570 व ट्रैक्टर में टक्कर हो जाने से दोनों वाहनांे मंे सवार 10 लोगांे की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा एक दर्जन से अधिक घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। सूचना पर
जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहंुच कर राहत व बचाव कार्य कराया गया।
इस संबंध में थाना मडिहान पर मु0अ0सं0 578/17 धारा 279/337/ 338/304ए/427 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मृतकों के नाम
1-श्रीमती मुन्नी देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी चमरू प्रजापति निवासिनी गढवा थाना मडिहान जनपद मीरजापुर।
2-श्रीमती मंजू देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी रामपूजन प्रजापति निवासी गढवा थाना मडिहान जनपद मीरजापुर।
3-अखिलेश पटेल उम्र 14 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी गढवा थाना मडिहान जनपद मीरजापुर।
4-गुडिया पटेल उम्र 12 वर्ष पुत्री राधेश्याम निवासी गढवा थाना मडिहान जनपद मीरजापुर।
5-श्रीमती सविता उम्र 40 वर्ष पत्नी राधेश्याम निवासी गढवा थाना मडिहान जनपद मीरजापुर।
6-श्रीमती अनीता उम्र 38 वर्ष पत्नी छुन्ना सिंह निवासी गढवा थाना मडिहान जनपद मीरजापुर।
7-श्याम मुरारी यादव उम्र 8 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गढवा थाना मडिहान जनपद मीरजापुर ।
8-नेहा पटेल उम्र 17 वर्ष पुत्री राधेश्याम निवासी गढवा थाना मडिहान जनपद मीरजापुर।
9-श्रीमती कलावती पटेल उम्र 55 वर्ष पत्नी जवाहर निवासी पुरना थाना घोरवल जनपद सोनभद्र
10-मो0 युनुस उम्र 25 वर्ष निवासी गजरौला थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More