40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह दूसरी शादी करने जा रहे

मनोरंजन

भोजपुरी के स्टार पवन सिंह के बारे में चर्चा है कि वे दोबारा शादी करने जा रहे हैं। वे बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से शादी कर रहे हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी ने 2015 में आत्महत्या कर ली थी।

पवन सिंह को भोजपुरी फिल्मों का सलमान खान कहा जाता है। पवन सिंह अपनी एक फिल्म के लिए 30 से 40 लाख रुपए फीस लेते हैं। वे उन भोजपुरी एक्टर में से हैं, जो सबसे ज्यादा डिमांड में रहते हैं।

पवन सिंह अपने कई एलबम भी लॉन्च कर चुके हैं। 2008 में पवन सिंह का एल्बम ‘लॉलीपॉप लैगेलू’ काफी हिट रहा था। इसके अलावा ‘सानिया मिर्जा कट नथुनिया’ गाना भी काफी पॉपुलर रहा था। पवन सिंह बिहार के आरा के रहने वाले हैं। पिछले दिनों उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी।

पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह का नाम कई एक्ट्रेस से जुड़ा, इस सबको पवन सिंह ने अफवाह करार दिया। चर्चा है कि पवन सिंह की शादी बलिया के शंकर होटल में होगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि पवन सिंह पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। अब हिन्दू रीति-रिवाजों से शादी की जा रही है। (UPUK Live)

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More