41 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारतीय हज यात्रियों के लिए जहाजों के जरिये हज यात्रा दोबारा शुरू करने की संभावना की तलाश

भारतीय हज यात्रियों के लिए जहाजों के जरिये हज यात्रा दोबारा शुरू करने की संभावना की तलाश
देश-विदेश

नई दिल्ली: अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय भारतीय हज यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प के रूप में जहाजों के जरिये हज यात्रा दोबारा शुरू करने की संभावना पर जहाजरानी मंत्रालय के साथ बातचीत कर रहा है। जहाजरानी मंत्रालय ने जानकारी दी है कि यदि 1100 यात्रियों की क्षमता वाले जहाजों का इस्तेमाल किया जाता है तो उसके टिकट का खर्च विमान के खर्च के मुकाबले कम होगा। इसके अलावा यात्रियों के एकत्र होने और यात्रा समय सहित अन्य तार्किक प्रबंधों पर भी विचार करना जरूरी है। जहाजरानी मंत्रालय द्वारा दी गई सलाह पर विदेश मंत्रालय के साथ भी सलाह मशविरा किया गया है। इस बारे में अभी भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं और कुछ भी तय नहीं किया गया है।

अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More