नई दिल्ली: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 14.06.2017 को 46.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 13.06.2017 को दर्ज दर 47.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 14.06.2017 को घटकर 2989.06 रुपये प्रति बैरल हो गई जबकि 13.06.2017 को यह 3043.64 रुपये प्रति बैरल थी। 14.06.2017 को रुपया मजबूती के साथ 64.31 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ। जबकि 13.06.2017 को यह 64.45 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।
इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-
विवरण | इकाई | 14 जून, 2017 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 13.06.2017) | 01-06-2017 के लिए मूल्य निर्धारण पखवाड़ा
(12 मई, 2017से 29 मई, 2017) |
कच्चा तेल (भारतीय बास्केट) | (डॉलर प्रति बैरल) | 46.48 47.23 | 51.67 |
(रुपये प्रति बैरल) | 2989.06 (3043.64) | 3331.68 | |
विनिमय दर | (रुपये प्रति डॉलर) | 64.31 (64.45) | 64.48 |
कच्चे तेल की दैनिक कीमत
13 comments