26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भाजपा विधायक पंकज सिंह ने नोएडा नगर निगम बनाने का प्रस्ताव किया

भाजपा विधायक पंकज सिंह ने नोएडा नगर निगम बनाने का प्रस्ताव किया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक पंकज सिंह ने नोएडा नगर निगम बनाने का प्रस्ताव किया है।

सिंह ने आज पीटीआई-भाषा को बताया कि एक बार नगर निगम बनने पर नोएडा में स्वच्छता से लेकर पानी और अन्य मुद्दों पर काम हो सकेगा। नोएडा में नगर निगम का गठन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां कोई शहरी स्थानीय निकाय या ग्राम पंचायत नहीं है।

उन्होंने कहा कि नोएडा के जरिए उत्तर प्रदेश की छवि ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी निखरेगी। फिलहाल शहरी स्थानीय निकाय या ग्राम पंचायत नहीं होने से ऐसा लगता है कि अधिकारियों की जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है।

नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने बताया कि नोएडा नगर निगम को लेकर अपने विचार से वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत करा चुके हैं और उन्हें सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है।

नोएडा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आता है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार नौ मई को दो नये न​गर निगम अयोध्या-फैजाबाद एवं मथुरा-वृन्दावन में गठित करने का प्रस्ताव मंजूर कर चुकी है।

भाषा

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More