32.1 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बॉथटब में डूबने से हुई श्रीदेवी की मौत, खून में एल्कोहल का अंश मिला

मनोरंजन

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की देर रात शनिवार को हार्ट अटैक से 54 साल की उम्र में मौत हो गई। उन्होंने दुबई से 120 किलोमीटर दूर रास अल खैला में अपनी आखिरी सांस ली। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई हैं जिसमें श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेने एम्बुलेंस मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर कुछ ही देर में परिवार को सौंपा जाएगा। भारतीय उच्चायोग को सौंपी गई रिपोर्ट

UPDATES

-बॉथटब में डूबने से हुई मौत, गल्फ न्यूज हवाले से खबर

-खून में एल्कोहल का अंश मिला

-फॉरेंसिक रिपोर्ट जारी कर दी गई है। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। दुबई के डॉक्टरों ने साफ निर्देश दे दिया है कि दूसरी autopsy नहीं की जाएगी। इसी रिपोर्ट को मान्य समझा जाएगा। इसके बाद ही परिवार वालों को शव सौंप दिया जाएगा। शनिवार रात अपने होटल के कमरे में बेसुध मिली श्रीदेवी को डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया था। जिसके बाद से ही उनकी मौत पर संशय बरकरार था। अब दुबई के फॉरेंसिक डॉक्टर्स ने जांच में पाया है कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 54 वर्षीय इस एक्ट्रेस की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा था। बाद में शरीर में जहर की जांच के लिए टॉक्सीलॉजी टेस्ट भी किया गया था।

-इससे पहले दुबई में पुलिस और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बीच बैठक चल रही थी। बैठक के बाद ही डेथ सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। खबर है कि शाम 4.30 बजे तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी। इसके बाद शव को एयरपोर्ट लाया जाएगा। दुबई पुलिस ने इस मामले में पति बोनी कपूर का बयान दर्ज कर लिया है। चार अधिकारियों की एक टीम ने ऑडियो और वीडियो दोनों तरीके से बोनी का बयान रिकॉर्ड किया है। सूत्र बताते हैं कि ये ब्यान करीब साढ़े तीन घंटे तक चला है। इसके अलावा दुबई पुलिस ने तीन और लोगों का भी स्टेटमेंट दर्ज किया है। ये वही लोग हैं जो बोनी के साथ श्रीदेवी को अस्पताल लेकर आए थे। इनके इलावा रशीद अस्पताल के दो डॉक्टरों और पांच और कर्मचारियों का भी ब्यान दर्ज किया है।

-खलीज टाइम खबर के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो रही देरी के चलते श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो सकती है।

 खबर मिल रही है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दोपहर के बाद दुबई से मुंबई लाया जाएगा। उनकी आखिरी झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर लोगों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई के वीले पार्ले क्रिमेटोरियम में होगा।

 उनकी आखिरी ख्वाहिश के मुताबिक, विदाई में इस्तेमाल होने वाली हर चीज सफेद रंग की होगी। दरअसल, मुंबई में श्रीदेवी की आखिरी विदाई के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था। वे अपने परिवार वालों और करीबियों से कहती थीं कि मेरी आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद हो। यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रखा जा रहा है। घर के पर्दे सफेद रंग के कर दिए गए हैं। फूल भी सफेद मंगाए गए हैं।

 सूत्रों के मुताबिक पार्थिव शरीर शाम 6 बजे तक आने की संभावना हैं।

श्रीदेवी एक्टर मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने दुबई गई हुई थी। 20 तारीख को शादी खत्म होने के बाद सारी फैमिलीज वापिस आ गई थी लेकिन श्रीदेवी, बोनी कपूर और खुशी कपूर वहां शॉपिंग के लिए रुक गए थे। उनकी मौत के वक्त श्रीदेवी के साथ उनके पति बॉनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। रात 12 बजे संजय दुबई से मुंबई लौट आए, लेकिन मुंबई पहुंचते ही उन्हें श्रीदेवी के निधन की खबर मिली। इस पर उन्होंने फिर से दुबई की फ्लाइट पकड़ ली।

बता दें कि चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं। इसके अलावा हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, औलाद, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी यादगार फिल्मों में भी अभिनय दिखाया। 13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकासी में पैदा हुईं। बचपन से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी। चार साल की उम्र में 1967 में श्रीदेवी ने तमिल फिल्म मुरुगा में बतौर चाइल्ड एक्टर अपना अभिनय दिखाया। इसके बाद 1975 में बॉलीवुड फिल्म जूली में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया।

पंजाब केसरी

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More