25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बैडमिंटन खिलाडी तान्या चैहान को सम्मानित करते हुएः विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल

बैडमिंटन खिलाडी तान्या चैहान को सम्मानित करते हुएः विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल
उत्तराखंड

देहरादून: खेल हमारी संस्कृति की पहचान है। खेल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक है। उत्तराखण्ड राज्य ने अनेक खेल प्रतिभाओं को जन्म दिया है। यह बात विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने देहरादून के पैवेलियन ग्राउण्ड में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय कब्बड्डी प्रतियोगिता के समापन दिवस पर कही। वीर शहीद केशरी चन्द्र के 98 वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिता के सन्दर्भ में, उन्होंने कहा की भारत की ख्याति में उत्तराखण्ड की अहम भूमिका है। सरकार गढ़वाली कुमाऊनी संस्कृति के विकास हेतु प्रयास करेगी।

प्रदेश के नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा की उत्तराखण्ड में खेलों के विकास हेतु अनेक अवसर हैं। सरकार खेल में प्रतिभावों को तरासने एवं खोजने के लिए खेल महाकुम्भ का आयोजन करने जा रही है। इस प्रकार के आयोजन से प्रदेश में खेल के प्रति एक माहौल तैयार होगा तथा आने वाले राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने का अवसर भी मिलेगा।
इस अवसर पर बैडमिंटन के क्षेत्र में पहचान बनाने वाली तान्या चैहान को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर विधायक एंग्लो इंडियन जार्ज आईवन ग्रेगरी मैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चैहान, खेल आयोजन समिति के संरक्षक भरत चैहान इत्यादि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More