30 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं व अन्य शिकायतें सुनते हुएः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं व अन्य शिकायतें सुनते हुएः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं व अन्य शिकायतों की सुनवाई की। बहुत सी समस्याओं का मौके पर निदान किया गया। मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याओं को रखने के लिए पहले कार्यकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों को पंजीकृत किया गया। लगभग 125 कार्यकर्ताओं की समस्याएं पंजीकृत हुईं। इसके बाद एक-एक करके मुख्यमंत्री श्री रावत ने कार्यकर्ताओं की बातों को बड़े ध्यान से सुना। बहुत से कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्रों से संबंधित जनसमस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री श्री रावत के पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को नियमित रूप से सुनने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए जाने से कार्यकर्ता उत्साहित थे।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए हर दूसरे व चैथे सोमवार को प्रातः 10 से 11 बजे तक का समय पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में निर्धारित किया गया है जबकि जनसाधारण के लिए मुख्यमंत्री आवास में प्रत्येक पहले व तीसरे सोमवार को समय निर्धारित किया गया है। इससे आमजन व कार्यकर्ता व्यवस्थित तरीके से अपनी बात स्वयं मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अजय भट्ट सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More