31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बाढ़ राहत सामग्री वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद फैजाबाद की 03 तहसीलों में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने तहसील रुदौली के पस्ता, तहसील सोहावल के मांझा कला व तहसील फैजाबाद सदर के पूराबाजार पहुंचकर बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को राहत सामग्री का वितरण किया। रूदौली में 616, सोहावल में 123 तथा पूराबाजार में 216 बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री वितरित की गयी।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से कहा कि वे बाढ़ पीड़ितो के दुःख दर्द का निदान करें। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि राहत सामग्री वितरण में कोई कमी न रहने पाये। बाढ़ राहत सामग्री वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितो का दुःख दर्द जानने व राहत सामग्री वितरण में कोई कमी न रहे इसलिए वे स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने प्रत्येक बाढ़ प्रभावित जिले में जा रहे हैं। देवरिया, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर में अभी भी काफी क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। बाराबंकी, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर आदि जनपदों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे के भ्रमण के पश्चात् वे फैजाबाद जनपद में आए हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री वितरण के साथ पशुओं के लिए भी चारे की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये।

योगी जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव राहत एवं सहायता पहुंचायी जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद संक्रामक रोगों की आशंका रहती है। ऐसे रोगों के बचाव हेतु प्रभावित इलाकों में डाॅक्टरांे की टीम तैनात की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि बाढ़ से जिन व्यक्तियों को घर व फसल आदि का नुकसान हुआ है उन्हें त्वरित राहत पहुंचाने हेतु आकलन रिर्पोट यथाशीघ्र शासन को उपलब्ध करायी जाए, ताकि जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितांे को राहत धनराशि वितरित की जा सके। उन्होंने कहा कि जिन लोगांे ने बाढ़ में अपने मकान खोये हैं उन्हें आने वाले समय में पात्रता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा के इस घड़ी में प्रदेश व केन्द्र सरकार गरीब, किसान, मजदूर तथा बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारांे की सहायता के लिये पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी गई है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के अधिकारीगण भी  उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More