34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बागपत में नाव डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई, बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश

बागपत: जिले में आज यमुना नदी में किसानों और मजदूरों से भरी नाव डूबने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। जिला प्रशासन ने बताया कि हादसे के बाद करीब 1 दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। नाव में करीब 60 यात्री सवार थे।

पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर हैं। बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के देर से पहुंचने से गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने दिल्ली राजमार्ग जाम कर दिया। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि नाव में क्षमता से अधिक करीब 60 यात्री सवार थे। इनमें अधिकांश महिलाएं थीं। नाव जैसे ही बीच नदी में पहुंची, अचानक डूब गई।

जिलाधिकारी के अनुसार पुलिस और पीएसी की बचाव दल की टीमों ने अभी तक 22 शव निकाले हैं। जबकि करीब एक दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि नाव में सवार अधिकांश लोग बागपत से हरियाणा में मजदूरी करने जा रहे थे। इलाके की पुलिस के अनुसार नाव की क्षमता 15-यात्रियों की थी, लेकिन उसमें करीब 60 यात्री सवार थे। उधर, हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों द्वारा हंगामा जारी है। पुलिस किसी तरह गुस्साए लोगों को शांत करने की कोशिश में जुटी है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More