37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

फोर नेशंस हॉकी टूर्नामेंट में भारत का जीत से आगाज

खेल समाचार

भारतीय हॉकी टीम ने साल 2018 का बड़ी जीत से आगाज किया है। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारत ने जापान को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हरा दिया। साल 2018 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से अपना पहला मैच खेलने वाले विवेक प्रसाद और दिलप्रीत ने शानदार प्रदर्शन किया।

ब्लैक पार्क में खेले गए इस मुकाबले में भारत की ओर से मिडफिल्डर विवेक प्रसाद और फॉरवर्ड दिलप्रीत ने 2-2 गोल किए, जबकि स्टार डिफेंडर रुपिंदर पाल सिंह और हरमनप्रीत ने 1-1 गोल दागा। पूरे मैच में जापान की टीम भारतीय रक्षा पंक्ति को भेदने में नाकाम रही और खाता भी नहीं खोल सकी।

पहले क्वार्टर में भारतीय टीम की ने दो गोल दागे। पहला गोल स्टार डिफेंडर रुपिंदर पाल सिंह ने 7वें मिनट में किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने जापान पर 1-0 की बढ़त ले ली। इसके 5 मिनट बाद ही पहला मैच खेल रहे विवेक प्रसाद ने दूसरा गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में जापानी टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति को भेद नहीं सकी। हाफ टाइम से लगभग 2 मिनट पहले विवेक प्रसाद ने एक और गोल दागकर भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया। तीसरे क्वॉर्टर में दिलप्रीत सिंह ने चौथा गोल किया।

मैच के 35वें मिनट में किया गया ये गोल दिलप्रीत के करियर का पहला गोल रहा। भारतीय टीम की ओर से 5वां गोल 41वें मिनट में हरमनप्रीत ने किया। आखिरी और छठा गोल युवा फारवर्ड दिलप्रीत की स्टिक से मैच के 45वें मिनट में आया। भारत का अगला मुकाबला अपने से हाई रैंक वाली बेल्जियम की टीम से 18 जनवरी को होगा।

वहीं टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने ओलंपिक की सिल्वर मेडल विजेता टीम बेल्जियम को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम को 5-4 से मात दी। आपको बता दें कि हॉकी की वर्ल्ड रैंकिंग में बेल्जियम तीसरे जबकि न्यूजीलैंड 9वें नंबर पर हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More