36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल ने आइलैंड के खिलाफ 5 -1 से जीत दर्ज की, रोनाल्डो ने रचा इतिहास

फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल ने आइलैंड के खिलाफ 5 -1 से जीत दर्ज की, रोनाल्डो ने रचा इतिहास
खेल समाचार

रूस में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मुकाबले में पुर्तगाल ने फराओ आइलैंड के खिलाफ 5 -1 से जीत दर्ज की। पुर्तगाल के इस जीत के हीरो स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो रहे जिन्होंने टीम के लिए हैट्रिक गोल दागे। इसी हैट्रिक की बदौलत क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय गोल करने के मामले में दिग्गज खिलाड़ी पेले को पीछे छोड़ दिए हैं।

साल 1957 से लेकर 1971 तक ब्राजील के लिए खेलते हुए पेले ने कुल 92 मुकाबलों में 77 गोल दागे। हालांकि रोनाल्डो को इतने ही गोल दागने के लिए कुल 148 मैच खेलने पड़े। रोनाल्डो ने अब तक इंटरनेशनल मुकाबलों में पांच बार हैट्रिक दागे हैं। वहीं रोनाल्डो के प्रोफेशनल करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने अब तक कुल 45 हैट्रिक गोल मारे हैं।

आपको बता दें, सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल करने का रिकॉर्ड ईरान के अलि डेइ के नाम दर्ज हैं जिन्होंने अपने देश के लिए खेलते हुए 149 मुकाबलों में कुल 109 गोल दागे। जबकि हंगरी के फेरेन्स पुस्काज 84 गोल के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। वहीं वर्तमान में सक्रिय फुटबॉलरों में रोनाल्डो सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय गोल दागने वाले खिलाड़ियों में पहले नंबर पर काबिज हैं। भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री भी 54 अंतर्राष्ट्रीय गोल के साथ चौथे नंबर पर बरकरार हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More