25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

फिक्की लेडीस आॅर्गेंनाईजेशन द्वारा आयोजित महिला कार रैली में भ्रूण हत्या रोकने के लिये शपथ दिलाते हुएः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास से फेडरेशन आॅफ इंडियन चैम्बर्स आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री(फिक्की) की वूमन बिजनेस शाखा फिक्की लेडीस आॅर्गेनाईजेशन(फिक्की फ्लो) द्वारा आयोजित महिला कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओं- बेटी पढ़ाओं व कन्या भ्रण हत्या को रोकने के लिये इस रैली का आयोजन किया गया। इस कार रैली में सिर्फ महिला ड्राईवर ने भाग लिया। पुरूष सहभागी केवल यात्री के रूप में शामिल हुए। इस महिला कार रैली में 60 गाड़िया शामिल थी। राज्यभर में विभिन्न शहरों से महिलाओं ने कार रैली के लिये पंजीकरण करवाया। रैली का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह मसूरी डायवर्जन स्थित अंतारा सीनियर लिविंग में होगा।

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के लिए महिला कार रैली के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं व बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि महिला सशक्तिकरण व भू्रण हत्या रोकने के उद्येश्य से संचालित इस रैली का आरम्भ मुख्यमंत्री आवास से हो रहा है। राज्य के कुछ जिलों 8 महीने पहले लिंगानुपात कम पाया गया। पिथौरागढ़ जिले में यह 813 तक हो गया था। आज पिथौरागढ़ जिले में यह 914 तक हो गया है। महिला सशक्तिकरण व भू्रण हत्या रोकने के लिए हमें सतत् प्रयास करने होगे।

उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस प्रयास किये जा रहे है। राज्य में दो महिला बैंक आरम्भ हो चुके है। प्रत्येक जिले में एक-एक महिला बैंक मार्च तक आरम्भ कर दिये जायेगे। राज्य के विश्वविद्यालयो में 62 प्रतिशत छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है। विश्वविद्यालयों में छात्राओं के सर्वाधिक प्रतिशत वाला उत्तराखण्ड प्रथम राज्य है। 3 लाख छात्र-छात्राओं को बीमा सुविधा दी जा रही है। छात्र-छात्राओं को आईआईटी जैसे उच्च शिक्षण संस्थाओं व प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जा रही है।

इस अवसर पर फिल्म लेखक व निर्देशक श्री अली अब्बास जफर ने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे है। हमें नई सोच को अपनाते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करना होगा।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More