प्रयागराज में केशव मौर्य ने सुनी जनका समस्‍या, अधिकारियों को दिये कार्यवाही के निर्देश

पयागराज में उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र परिवारों का सत्यापन कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र गरीब परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इसी प्रकार गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों ने उपचार हेतु आर्थिक सहायता, आयुष्मान कार्ड एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। श्री मौर्य जी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र लोगों को चिकित्सा एवं सहायता योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। भूमि पर अवैध कब्जे, चकमार्ग के अतिक्रमण एवं चौड़ीकरण से संबंधित शिकायतों पर भी श्री मौर्य ने राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्थलीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रास्तों एवं चकमार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने आज सर्किट हाउस, प्रयागराज में जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने नाली, जल निकासी, पेयजल, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, चिकित्सा सुविधा, भूमि संबंधी विवाद, अवैध कब्जे से मुक्ति, चकमार्ग चौड़ीकरण, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, इलाज हेतु आर्थिक सहायता सहित विभिन्न जनसमस्याओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायती एवं अनुरोध पत्र दिए । श्री मौर्य ने प्रत्येक फरियादी की बात को धैर्यपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरण के नियमसम्मत, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी दी जाए। आम जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करे।

 

Related Articles

Back to top button