25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रभावशाली स्त्रियों की सूची में होने पर गर्वः प्रियंका

प्रभावशाली स्त्रियों की सूची में होने पर गर्वः प्रियंका
मनोरंजन

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स पत्रिका की 2017 की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल होने पर गर्व महसूस कर रही हैं। प्रियंका को फोर्ब्स पत्रिका की सूची में 97वें स्थान पर रखा गया है। सूची में इवांका ट्रंप, इंदिरा नूयी, ओपरा विन्फ्रे, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, बियोंसे नोएल्स, जे.के. रोलिंग और टेलर स्विफ्ट भी शामिल हैं।

प्रियंका ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सूची की तस्वीर जारी की है। प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, इन शानदार अग्रणी लोगों के साथ शामिल होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं, जो हर रोज हमें दिखाते हैं कि जो आपने मन में सोच रखा है, उसे पूरा कर सकते हैं और आप जो हैं, सच्चाई से उसके साथ खड़े होने पर कोई दिक्कत नहीं है।

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Nov 2, 2017 at 6:05am PDT

ये बेहद मजबूत महिलाएं हैं, हम उन्हें जान सकते हैं, उनके साथ हो सकते हैं, उनको बढ़ावा दे सकते हैं। प्रभावशाली महिलाएं..दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाएं। फोर्ब्स। प्रियंका इससे पहले भी फोर्ब्स की सूची में शामिल हो चुकी हैं।

समाचार जगत

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More