25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रदेश भाजपा कार्यालय में शासकीय प्रवक्ता/शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए

प्रदेश भाजपा कार्यालय में शासकीय प्रवक्ता/शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए
उत्तराखंड

देहरादून: प्रदेश के शहरी विकास, आवास, राजीव गाँधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन एवं निर्वाचन मंत्री मदन कौशिक ने सरकार जनता के द्वार विषय पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर, जन समस्यओं का निस्तारण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा प्रदेश सरकार जन समस्यओं के प्रति गम्भीर है। जन समस्याओं की गम्भीरता को देखते हुए, विधान सभा, भाजपा मुख्यालय पर मंत्री द्वारा, जनपद स्तर पर प्रभारी मंत्री द्वारा, तहसील दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा जनसमस्यओं का निस्तारण किया जा रहा है। इसे श्री कौशिक ने सुशासन की ओर बढ़ता कदम बताया। इस सम्बन्ध में उन्होंने कहा भाजपा मुख्यालय पर सभी मंत्रियों की जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए  नियमित ड्यूटी लगायी जा रही है। इससे सरकार की संवेदनशीलता का पता चलता है।

पानी, बिजली, सड़क जैसे जरूरी एवं तत्काल महत्व के मामले, दूरभाष पर सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिया। आर्थिक सहायता के मामले एवं शिक्षा मित्र के समायोजन के मामले पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिया। जन समस्याओं के निस्तारण में दूरभाष का विशेष रूप से सहारा लेकर अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण हटाने की शिकायत पर देहरादून जिलाधिकारी को तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया।

जन समस्या में आगंतुक टिहरी, चमोली और उत्तरकाशी से भी सम्बन्धित थे। लगभग 55 से अधिक मामलों को सुना गया तथा अधिकांश समस्या का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तीन प्रतिनिधिमण्डल विभिन्न मांगों को लेकर जनता दरबार में उपस्थित थे। इन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये। इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री ऊर्बा  दत्त भट्ट भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More