39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रतिनिधिमण्डल ने भी भेंट की

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश से आये हुए सैकड़ो लोगों से मुलाकात किया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रतिनिधिमण्डल ने भी भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल में सुश्री गीतांजलि मौर्य, प्रभावती, सरिता सिंह, आशा बौद्ध, ऊषा मौर्य, इंदू वर्मा तथा श्री सूरज प्रताप सिंह शामिल थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारों का काम लाठी चलवाना नहीं बल्कि विकास करना होता है। समाजवादी सरकार में आंदोलनकारी महिलाओं पर एक डंडा नहीं चला था। जबकि पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर सरकार ने बर्बर तरीके से लाठी चलवाकर लोकतंत्र की हत्या की है। इस अवसर पर एकत्र कार्यकर्Ÿााओं को सम्बोधित करते हुए महिलाओं के उत्पीड़न पर पूर्व मुख्यमंत्री जी ने इसकी निंदा की है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पिछली समाजवादी सरकार को बदनाम करने के लिये भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। एक्सप्रेस-वे को लेकर भाजपा ने भ्रम का जो वातावरण बनाया था उसकी वास्तविकता अब जनता के सामने आ गयी हैं। एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना द्वारा आयोजित एयर षो से इस सड़क की गुणवŸाा प्रमाणित हो गयी है। इससे यह बात शीशे की तरह साफ हो गयी हैं कि इसी तरह की शानदार सड़कों से ही तरक्की होगी।

श्री यादव ने कहा कि यूपी को समृद्ध करने की सोच को लेकर ही एक्सप्रेस-वे के किनारे किसानों के लिए मंडियों के निर्माण की व्यवस्था समाजवादी सरकार में की गयी थी। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को प्राथमिकताएं तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार कहां खत्म हुआ? जीएसटी से उपभोक्ता तबाह है। भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हैं।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाने का रास्ता समाजवादी सरकार में तैयार हुआ था। भाजपा ने प्रदेश का विकास रोक दिया है। भाजपा सरकार ने एक भी ऐसा कोई काम नहीं किया हैं जिसका उल्लेख किया जा सके। भाजपा ने जनता को धोखा दिया। भाजपा ध्यान भटकाने में माहिर हैं। लोकतंत्र में झूठे प्रचार से बचना चाहिए और बहुत सावधानी से काम करना चाहिए।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि इस भाजपा सरकार से तो श्री अखिलेश यादव की सरकार अच्छी थी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमेन पावर लाइन 1090 और 100 नं0 यूपी पुलिस डायल की व्यवस्था की थी। कन्याविद्याधन, लैपटाप बांटा था। भाजपा सरकार ने बेटी बढ़ाओं, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया लेकिन इसके विपरीत बेटियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बच्चियां तक दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं। वाराणसी के गड़वाघाट के बाबा सत्यज्ञानानंद उर्फ मलिकार ने भी अखिलेश जी से भेंट की और उन्होंने अखिलेश जी को जीवन में सफलता पाने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर सर्वश्री किरनमय नंदा, अहमद हसन, बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, एसआरएस यादव, डा0 राजपाल कश्यप, डा0 असीम यादव एवं सुनील यादव ‘साजन‘ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More