24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी बबेन्द्र जाट ढेर

उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्धनगर: श्री विनेाद पुत्र सत्यनारायण नि0 ग्राम सहदुल्ला निकट साकेत नई दिल्ली ने 100 नम्बर पर सूचना दी कि अपाॅचे सवार तीन बदमाशों द्वारा हथियार दिखाकर उसकी होण्डा सिटी कार नं0 क्स् 3ब्ठम् 1835 व उसमें रखे 150000 रूपये नगद छीन लिये गये है। इस सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना मोबाईल, पीसीआर मोबाईल व पीआरवी मोबाईल को अवगत कराते हुए बदमाशों की घेराबन्दी किये जाने के निर्देश दिये गये।

थाना सेक्टर 58 द्वारा जरिये वायरलैस कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया कि उपरोक्त गाडी सीएनजी चैराहा से एफएनजी होते हुए गौड सिटी थाना क्षेत्र बिसरख की ओर जा रही है तथा उनके द्वारा उसका पीछा किया जा रहा है। कंट्रोल रूम द्वारा थानाध्यक्ष बिसरख व इस रूट पर पडने वाली सभी पुलिस मोबाईल को घेराबन्दी करने का निर्देश दिया गया। जब बदमाश गौड सिटी चैराहे पर पहुॅचे तो उनकी गाडी को देखकर थाना प्रभारी बिसरख द्वारा अपनी टीम की मदद से गाडी को रोकने का प्रयास किया गया परन्तु बदमाशों ने गाडी नही रोकी और चैरी काउण्टी की तरफ बढ गये। बदमाश गाडी को अजनारा रोड पर ले गये। थानाध्यक्ष बिसरख व प्रभारी निरीक्षक सैक्टर 58 की टीमों द्वारा पंचशील प्रोजेक्ट के सामने बदमाशो ंको घेराबन्दी करके रोका गया, जहाॅ उन्होने पुलिस पार्टी पर ताबडतोड फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की फायरिंग से आरक्षी सुबोध कुमार गोली लगने से घायल हो गया। जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए तथा आत्म रक्षार्थ फायरिंग करते हुए बदमाशों को पकडने की कोशिश की गयी, जिसमें एक बदमाश जवाबी फायरिंग में गोली लगने के कारण घायल होकर वहीं गिर पडा, वहीं उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा।

घायल बदमाश व घायल सिपाही सुबोध को ईलाज हेतु जिला अस्पताल निठारी भेजा गया। जहाॅ बदमाश को डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल सिपाही सुबोध को केैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा रेैफर कर दिया गया। मोेके से फरार बदमाशों की गिरफतारी हेतु अन्य पुलिस बल की सहायता से काम्बिंग करायी गयी। किन्तु वे अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। मृतक बदमाश की शिनाख्त बबेन्द्र पुत्र देवेन्द्र नि0 शाहपुर थाना पिसावा जनपद अलीगढ के रूप में हुई। मृतक बदमाश के विरूद्ध जनपद गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़ के विभिन्न थानों पर हत्या व लूट जैसी संगीन धाराओं के लगभग 23 अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ द्वारा रूपये 50,000 नगद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है।

मारा गया बदमाश
1- बबेन्द्र पुत्र देवेन्द्र निवासी शाहपुर थाना पिसावा जनपद अलीगढ
बरामदगी
1. 01 पिस्टल .32 बोर कन्ट्रीमेड मय 01 मैगजीन
2. 03 जिन्दा कारतूस .32 बोर
3. 03 खोखा कारतूस .32 बोर
4. सैक्टर 58 थाना क्षेत्र से लूटी गयी होण्डा सिटी कार नं0 क्स् 3ब्ठम् 1835
5. लूटे गये 150000/-रूपये

बबेन्द्र पुत्र देवेन्द्र नि0 शाहपुर थाना पिसावा जनपद अलीगढ का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 696/2000 धारा 394/411 भादवि थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर।
  2. मु0अ0सं0 42/2000 धारा 147/302/201 भादवि थाना जहाॅगीरपुर बुलन्दशहर।
  3. मु0अ0सं0 13/2001 धारा 307 भादवि थाना पिसावा अलीगढ।
  4. मु0अ0सं0 37/2001 धारा 392/411 भादवि थाना पिसावा अलीगढ।
  5. मु0अ0सं0 49/2001 धारा 307 भादवि थाना पिसावा अलीगढ।
  6. मु0अ0सं049/2001 धारा 379 भादवि थाना चण्डौस अलीगढ।
  7. मु0अ0सं0 50/2001 धारा 25 एएक्ट थाना पिसावा अलीगढ।
  8. मु0अ0सं0 153/2002 धारा 3 यूपी गुण्डाअधिनियम थाना पिसावा अलीगढ।
  9. मु0अ0सं0 15/2002 धारा110 जी द0प्र0सं0 थाना पिसावा अलीगढ।
  10. मु0अ0सं0 428/2002 धारा 307/441 भादवि थाना होडल हरियाणा।
  11. मु0अ0सं0 484/2002 धारा 392/411 भादवि थाना कुम्हेरा जिलाभरतपुर राजस्थान।
  12. मु0अ0सं0 255/2002 धारा 392/411 भादवि थाना टप्पल अलीगढ।
  13. मु0अ0सं0 97/2010 धारा 392/411 भादवि थाना अहमदगढ बुलन्दशहर।
  14. मु0अ0सं0 69/2010 धारा 394/411 भादविथाना अहमदगढ बुलन्दशहर।
  15. मु0अ0सं0 139/2010 धारा 307/414 भादवि थाना सलेमपुर बुलन्दशहर।
  16. मु0अ0सं0 140/2010 धारा 25ए एक्ट थाना सलेमपुर बुलन्दशहर।
  17. मु0अ0सं0 641/2002 धारा 392/411 भादवि थाना खुर्जा नगर बुलन्दशहर।
  18. मु0अ0सं0 320/2016 धारा 392/411 भादवि थाना ईकोटैक 3 गौ0बुद्ध नगर।
  19. मु0अ0सं0 329/17 धारा 307/411/482 भादवि थाना बिसरख गौबुद्ध नगर।
  20. मु0अ0सं0 331/17 धारा 25 ए एक्ट थाना बिसरख गौ0बुद्ध नगर।
  21. मु0अ0सं0 660/17 धारा 392 भादवि थाना सेक्टर 58 गौ0बुद्ध नगरं
  22. मु0अ0सं0 611/17 धारा 307 भादवि थाना बिसरख गौ0बुनगर।
  23. मु0अ0सं0 612/17 धारा 25 एएक्ट थाना बिसरख।

Related posts

1 comment

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More