25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पी.बी.ओ.आर. पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुएः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, को ए.एम.एन. घोष आॅडिटोरियम में पी.बी.ओ.आर. पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैनिक देश की सेवा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व सैनिक कम उम्र में सेवानिवृत्त हो जाते हैं। पूर्व सैनिकों की ऊर्जा को राज्य के विकास में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 670 न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित कर रही है। इसके लिए समर्पित लोगों की आवश्यकता है। पूर्व सैनिक इस में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना ने 7,000 अखरोट की पौध तैयार की है। इन पौधों को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लोगों के आय के साधन बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान मरने वाले सैनिकों व अर्द्ध सैनिक बलों के आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार राजकीय सेवा में लिए जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर विधायक श्री गणेश जोशी एवं अध्यक्ष सी.एम.आई अस्पताल, पद्मश्री डॉ.आर.के. जैन भी उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More