32.1 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पीपीएस आफिसर्स (रिटायर्ड) वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन

पीपीएस आफिसर्स (रिटायर्ड) वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: मान्नीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्री राम नाईक ने 09 वें पीपीएस आफिसर्स (रिटायर्ड) वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में अपने सम्बोधन कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता है, अनुभव सदैव समाज के लिये लाभकारक होता है, आपका अनुभव पुलिस विभाग के लिये ही नहीं बल्कि समाज के लिये भी महत्वपूर्ण है यह उद्गार व्यक्त किया।

    उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो मुख्यालय के सभागृह में आयोजित 09 वें पीपीएस आफिसर्स (रिटायर्ड) वेलफेयर  एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप लोग विभाग से सेवानिवृत्त हुये है हमारे दिल से नहीं कभी किसी की कोई समस्या हो कभी भी हमसे मिल सकता है,  उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जायेगा।

    इस अवसर पर न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ व उ0प्र0 पुलिस पेंशनर कल्याण सस्थान के अध्यक्ष ईश्वर चन्द्र द्विवेदी पुलिस महानिदेशक सेवानिवृत्त एवं श्रीराम अरूण सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक ने अपने सम्बोधन में संगठन को सुभाकामनाएं प्रस्तुत की।

    इस अवसर पर संस्थान के महासचिव श्यामपाल सिंह बताया कि वर्ष-2008 में मात्र 19 सदस्यों से प्रारम्भ हुआ संगठन 1239 सदस्यों तक पहुंच चुका है। इसके सदस्य यूपी  व उत्तराखंण्ड में ही नहीं अपितु दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान तक फैले है।

    इस कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा  मान्नीय राज्यपाल श्री राम नाईक के कर-कमलो द्वारा समाज सेवा में लगी हुयी मदर टेरेसा संस्था की सिस्टर सुपीरियर  को 25000 हजार रू0 की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी तथा श्रीराम औघोगिक अनाथालय अलीगंज के प्रभारी  सदस्य श्री ओम प्रकाश  पाठक (पीसीएस  सेवानिवृत्त) को भी सामाजिक कार्य हेतु 25000 हजार रू0 की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।
कार्यक्रम का प्रारम्भ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से  हुआ उसके बाद दिवंगत सदस्यों को कर्तव्यपालन में प्राण देने वाले सैनिको  एवं पुलिस  जनो को श्रद्वांजलि दी गयी। मान्नीय राज्यपाल महोदय ने दीप प्रज्जवलित किया एवं पीपीएस आफिसर्स (रिटायर्ड) वेलफेयर  एसोसिएशन की स्मारिका तथा टेलीफोन निदर्शिनी का विमोचन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा 80 वर्ष से अधिक धर्मवीर सिंह मलिक को अंगवस्त्र व माल्यापर्ण कर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर सराहनीय योगदान के लिये जगदीश पाल अत्री मेरठ, एन0एस0 चैहान नोएडा व विजय कुमार सिंह मेरठ, हरदेव सिंह सहारनपुर, धर्मेन्द्र सिंह सिरोयी गाजियाबाद, सुरेन्द्र  पाल सिंह मेरठ,  हरविलास शर्मा बरेली, श्री दयाल तिवारी  बरेली, सहदेव सिंह फैजाबाद, कैलाश  नाथ त्रिपाठी इलाहाबाद, विजय बहादुर राय, प्रमोद वर्धन शर्मा, सुधीर शर्मा, एपी सिंह चैहान, (सभी लखनऊ) ज्ञान सिंह, दिग्गविजय सिंह, सतबीर सिंह मेरठ को सम्मानित किया गया।

संलग्नकः
चित्र परिचय 1.मुख्य अतिथि मा0 राज्यपाल उ0प्र0 द्वारा दीप प्रज्जवलन 2. स्मारिका व टेलीफोन निदर्शिनी का विमोचन 3.वरिष्ठ सदस्य सत्यपाल मलिक को सम्मानित करते हुये मुख्य अतिथि 4. श्री एन.एस. चैहान को सम्मानित करते हुये मुख्य अतिथि 5. मदर टेरेसा की सिस्टर सुपीरियर को 25000 हजार रू0 की आर्थिक सहायता प्रदान करते मुख्य अतिथि 6. ओम प्रकाश पाठक को 25000 हजार रू0 की आर्थिक सहायता प्रदान करते मुख्य अतिथि 7.पीपीएस आफिसर्स (रिटायर्ड) वेलफेयर  एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने वाले सदस्यगण।

यूपी पुलिस के ट्विटर हैण्डल पर आयोजित यूपी पुलिस के लिये आकर्षक स्लोगन #myupp के साथ प्रतियोगिता के 03 विजेताओं को कानपुर क्रिकेट मैच का मुफ्त पास दिया गया

@uppolice के सोशल मीडिया पर लोगो को जोड़ने के लिये एवं यूपी पुलिस के संबंध में एक आकर्षक स्लोगन का चयन करने हेतु #myupp के एक साथ प्रतियोगिता आयोजित की गयी जो दिनांक 28.10.2017 से प्रारम्भ होकर दिनांक 29.10.2017 समय 1ः00 एएम तक रखा गया। उक्त निर्धारित अवधि में यूपी पुलिस हेतु 165  स्लोगन प्राप्त हुये, जिनमें से मुख्य स्लोगन निम्न हैः-

उपरोक्त स्लोगनो में से निम्न 03 स्लोगनो का चयन कर उन्हें दिनांक 29.10.2017 को कानपुर में आयोजित भारत और न्यूजीलैंण्ड के मध्य एक दिवसीय क्रिकेट मैच का मुफ्त पास(टिकट) पुलिस मुख्यालय द्वारा वितरित किया गया। सोशल मीडिया पर  लोगों द्वारा उक्त प्रतियोगिता की प्रशंसा की गयी।
1-श्री पवन पाण्डेय
2-श्री निखिल उपाध्याय
3-श्री अनुज कुमार पाण्डेय

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More