29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पंजाब, हरियाणा की बालिकाओं का खेलो भारत हॉकी में विजय अभियान जारी

खेल समाचारदेश-विदेश

नई दिल्लीः शुक्रवार को मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में खेलो इंडिया स्‍कूल गेम्‍स के अन्तर्गत आयोजित बालिका हॉकी प्रतियोगिता में पंजाब एवं हरियाणा ने अपने प्रतिद्वंदी को परास्त करके अपने लिये दूसरी लगातार विजय दर्ज की है।

    पूल-बी में पंजाब ने ओड़िशा को 7-2 से हराया, जबकि पूल-ए में हरियाणा ने यूपी को 3-0 से परास्त किया। दिन में खेले गये दूसरे मैच में झारखण्ड ने छत्तीसगढ़ को 12-0 से और चंडीगढ़ ने दिल्ली को 4-1 से हराया।

    हरियाणा ने, जो कि पहले ही शुरुआती खेल में झारखण्ड को 4-2 से हरा चुका था, एक योजना के तहत खेल खेला और उत्तर प्रदेश को परास्त किया। पहले दौर के खेल में कोई गोल करने में कामयाब नहीं होने के बाद हरियाणा ने खेल के 45वें मिनट में अनु की वजह से बढ़त बना ली। खेल के 60वें मिनट में ज्योति ने इसे 2-0 कर दिया और 5 मिनट बाद शर्मिला ने 3-0 कर के 3-0 का स्कोर हासिल कर लिया।

     पंजाब को ओड़िशा से बहुत ही कम मुकाबले का सामना करना पड़ा और पहले ही दौर में उसने 3-0 की बढ़त ले ली। दूसरे दौर में उन्होंने 4 और गोल दागे लेकिन दो गोल उनके ऊपर भी किये गये। पंजाब की सिमरनजीत ने 3, बलजीत ने 2 और अमनदीप और मिताली ने एक-एक गोल दागे। परास्त टीम के लिये अतेन टोपनो ने दोनों गोल किये। इससे पहले शुरुआती मुकाबले में पंजाब ने चंडीगढ़ को 3-0 से परास्त किया था।

पूल-ए के दूसरे मैच में झारखण्ड ने छत्तीसगढ़ को हराकर पहली जीत दर्ज की।

    आधे खेल तक झारखण्ड ने 5-0 की बढ़त ले ली थी, ब्यूटी डुंग डुंग ने चार गोलों के हमले का नेतृत्व किया जबकि प्रिया डुंग डुंग ने तीन गोल किये। रजनी करकेट्टा, रोपनी कुमारी ने दो-दो और अंजना डुंग डुंग ने एक गोल किया।

    छत्तीसगढ़ के लिये यह उनकी दूसरी सीधी हार थी, इससे पहले शुरुआती खेल में वे उत्तर प्रदेश से 0-7 से हार चुके थे।

    दिल्ली को भी दिन के आखिरी खेल में चंडीगढ़ के हाथों 1-4 से हार का सामना करना पड़ा जो कि प्रतियोगिता में दिल्ली की दूसरी हार है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More