26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नौचन्दीः पुलिस मुठभेड़ में 02 बदमाश गिरफ्तार 20000रू0 नगद व अवैध आग्नेयास्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश

मेरठ: थाना क्षेत्र अन्तर्गत लूट के अभियुक्तों के नौचन्दी ग्राउन्ड के पास होने की सूचना पर नौचन्दी पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिगं कर दी। पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिगं में बदमाश रोहित निवासी उपरकोट वृन्दाखास चैराहा कोतवाली नगर जनपद अलीगढ़ व अर्जुन उर्फ शेरू निवासी एलमपुर गढ़िया थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़ गोली लगने से घायल हो गये, जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस, 05 खोखा 20000 रू0 नगद व 01 पल्सर मोटरसाईकिल बरामद की गयी।। घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्तों के विरूद्व विभिन्न जनपदों के थानों पर लूट के अनेक मुकदमें पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- रोहित निवासी उपरकोट वृन्दाखास चैराहा कोतवाली नगर जनपद अलीगढ़।
2- अर्जुन उर्फ शेरू निवासी एलमपुर गढ़िया थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़।
बरामदगी
1-02 तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस, 05 खोखा
2- 20000 रू0 नगद
3-01 पल्सर मोटरसाईकिल

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More