34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नगर निगम में नगर विकास कर्मचारी संध द्वारा आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में मुख्ययमंत्री

नगर निगम में नगर विकास कर्मचारी संध द्वारा आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में मुख्ययमंत्री
उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर निगम में नगर विकास कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर जनता का आभार प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता ने हम पर विश्वास जताया है और हम उनकी उम्मीद पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई धर्मयुद्ध की तरह लड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी गयी है। ऊधमसिंहनगर में 6 अधिकारियों को निलम्बित कर दिया गया है नैनीताल में अवैध खनन वाले मामले में डीएफओ एवं सम्बन्धित अधिकारियों को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि आने वाले 2 वर्षों में राज्य सरकार किये जा रहे विकास कार्य दिखाई देंगे। सबका साथ सबका विकास के विचार पर कार्य करते हुए योजनाएं तैयार की जाएंगी।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि पलायन को रोकने के लिये एक समिति बनाई जाएगी। अंतर्राष्टीय सीमाओं से लगा राज्य होने के कारण स्थानीय लोगों का सहयोग वांछनीय है। इसके लिये भी सीमांत क्षेत्रों में पलायन रूकना आवश्यक है। पलायन को रोकने के लिये कृषि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर विधायक श्री खजानदास, विधायक एवं मेयर श्री विनोद चमोली सहित नगर निगम पार्षद एवं भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित था।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More