39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

धोनी-युवी को पछाड़ सोशल मीडिया पर भी नंबर-1 बने कोहली

खेल समाचार

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जैसे-जैसे खेल में निखर रहे हैं वैसे ही उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। वे अपने लुक्स के कारण भी काफी लोकप्रिय हैं।

अब कोहली सोशल मीडिया के भी किंग बन गए हैं, एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल में खेल रहे सभी खिलाड़ियों में विराट कोहली फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के लगभग 1.24 करोड़ फॉलोवर हैं, तो वहीं फेसबुक पर कोहली को 3.45 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। कोहली ट्विटर पर भी काफी पीछे नहीं हैं, ट्विटर पर लोग 1.48 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

फेसबुक की टॉप 10 की सूची में विराट कोहली के बाद महेंद्र सिंह धोनी (पुणे), युवराज सिंह (हैदराबाद), रोहित शर्मा (मुंबई), शाकिब अल हसन (कोलकाता), क्रिस गेल (बेंगलुरु), शिखर धवन (हैदराबाद), गौतम गंभीर (कोलकाता), हरभजन सिंह (मुंबई) और ग्लेन मैक्सवेल (पंजाब) हैं।

वहीं इंस्टाग्राम के टॉप 10 प्लेयर्स की तो विराट कोहली के बाद महेंद्र सिंह धोनी (पुणे), एबी डिवियर्स (बेंगलुरु), युवराज सिंह (हैदराबाद), रोहित शर्मा (मुंबई), सुरेश रैना (गुजरात), क्रिस गेल (बेंगलुरु), हरभजन सिंह (मुंबई), रविंद्र जडेजा (गुजरात) और अजिंक्या रहाणे (पुणे) का नंबर आता है।

दरअसल रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली को कंधे में चोट आई थी, जिसकी वजह से वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पहले तीन मैच नहीं खेल पाए हैं। हालांकि शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच में कोहली भी खेलते नजर आएंगे। इस बात का ऐलान भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर ही किया था।

आपको बता दें कि हाल ही में 30 मार्च को विराट कोहली को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विराट को इस सम्मान से सम्मानित किया था।

विराट कोहली इस समय सफलता के शिखर पर हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने स्पोर्ट्स ऐसेसरीज बनाने वाली मशहूर वैश्विक ब्रैंड प्यूमा के साथ 110 करोड़ की डील साइन की थी, जिसके तहत उन्हें प्यूमा ने भारतीय मार्केट के लिए अपना ब्रैंड एम्बेसडर नियुक्त किया था। वहीं हाल ही में खबर आई थी कि विराट कोहली की अब एक दिन की फीस 5 करोड़ रुपए हो गई है।

डेली न्यूज़

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More