25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

देश में वर्ष 2016-17 के दौरान बागवानी फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन लगभग 300 मिलियन टन होने का अनुमान

कृषि संबंधितदेश-विदेश

नई दिल्ली: कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2016-17 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्र एवं उत्‍पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया है। ये अनुमान देश में विभिन्न राज्य/संघ शासित प्रदेशों से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं।

      निम्न तालिका में वर्ष 2016-17 के दूसरे अग्रिम अनुमान और वर्ष 2015-16 के अंतिम अनुमान के साथ वर्ष 2016-17 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्र एवं उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान का सार प्रस्तुत किया गया है: 

(क्षेत्र‘000हेक्‍ट. में, उत्‍पादन ‘000एमटी में)

कुल बागवानी 2016-17 (तीसरा अग्रिम अनुमान) 2016-17 (दूसरा अग्रिम अनुमान) 2015-16 (अंतिम) निम्‍नलिखित के संबंध में वर्ष2016-17 (तीसरा अग्रिम अनुमान) का % परिवर्तन:
2016-17 2015-16
(दूसरा अग्रिम अनुमान) (अंतिम)
क्षेत्र 25109 24925 24472 0.7 2.6
उत्पादन 299853(रिकॉर्ड) 295164 286188 1.6 4.8

वर्ष 2016-17  “तीसरा अग्रिम अनुमान” की मुख्य विशेषताएं:

  • देश में वर्ष  2016-17 के दौरान बागवानी फसलों का उत्पादन रिकॉर्ड लगभग 300 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि पिछले वर्ष अर्थात 2015-16 के अनुमान की तुलना में 4.8%अधिक है।
  • वर्ष 2016-17 में बागवानी फसलों के तहत क्षेत्रफल 24.5 मिलियन हेक्टेयर से बढ़कर 25.1मिलियन हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.6% की रिकार्ड वृद्धि है।
  • वर्तमान वर्ष के दौरान फलों का रिकॉर्ड उत्पादन 93.7 मिलियन टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.9% अधिक है।
  •  सब्जियों का उत्पादन रिकॉर्ड लगभग 176 मिलियन टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.2% अधिक है।

Ø  देश में प्याज का अनुमानित उत्पादन 21.7 मिलियन टन है जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.8% अधिक है। मुख्‍य प्याज उत्पादक राज्य हैं- महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात।

Ø  वर्तमान वर्ष में देश में आलू का उत्पादन 43.4 मिलियन टन से बढ़ाकर रिकॉर्ड 48.2मिलियन टन हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.1% अधिक है। मुख्‍य आलू उत्‍पादक राज्‍य हैं- उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश और पंजाब।

Ø  वर्तमान वर्ष के दौरान टमाटर का उत्पादन लगभग 19.5 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.3% अधिक है। मुख्‍य टमाटर उत्‍पादक राज्य हैं- मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और गुजरात आदि।

  • फूलों का उत्पादन लगभग2.3 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.3% अधिक है।
  • सुगंधित एवं औषधीय पौधों का उत्पादन लगभग1.04 मिलियन टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में 2% अधिक है।
  • वर्तमान वर्ष के दौरान रोपण फसलों (सुपारी,अखरोट, काजू, कोको और नारियल) का उत्‍पादन रिकॉर्ड 18.3 मिलियन टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.2% अधिक है।
  • मसालों का उत्पादन रिकॉर्ड लगभग8.2 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.4% अधिक है।

कृपया आंकड़ों के लिए यहां क्लिक करें

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More