40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र (14:15 बजे)

देश-विदेश

नई दिल्लीः दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इसके आस-पास बना कम दवाब का क्षेत्र पिछले छह घंटों के दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ गया है और 7 दिसम्बर 2017 को भारतीय मानक समय (आईएसटी) 11:30 बजे 12.2 उत्तर अक्षांश और 87.9 पूर्व-देशान्तर के निकट गोपालपुर के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में लगभग 840 किलोमीटर और मछलीपट्टनम के पूर्व-दक्षिणपूर्व से 850 किलोमीटर पर मध्य केन्द्रित था।

इस कम दबाव के क्षेत्र के उत्‍तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने तथा 9 दिसंबर सुबह तक उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा पहुंचने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके तेजी से गहरे दबाव में तब्‍दील होने की संभावना है। हालांकि, 9 दिसंबर सुबह तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों के पास पहुंचने पर इसके कुछ कुछ कमजोर होने की संभावना है। 

चेतावनी

भारी बरसात

  • अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम अंडमान द्वीप और निकोबार द्वीप के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
  • उत्‍तरी आंध्र प्रदेश के कई जगहों पर खासकर दूरदराज के इलाकों में 8 से 9 दिसम्‍बर 2017 के बीच, ओडिशा में 8 से 10 दिसम्बर 2017 के दौरान, पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में 8 दिसम्बर, 2017 को भारी बारिश हो सकती है।

हवाएं

  • अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान द्वीप के आस-पास 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और जो कि बाद में धीमी हो सकती है।
  • उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में 7 दिसम्‍बर 2017 की शाम से लेकर 9 दिसम्‍बर 2017 की सुबह तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं तथा जो कि बाद में धीमी हो सकती है।

समुद्री स्थिति-  

  • अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान द्वीप के आस-पास समुद्री स्थिति खराब से अति खराब हो सकती है।
  • उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में 7 दिसम्बर 2017 की शाम से लेकर 9 दिसम्बर, 2017 की सुबह तक समुद्री स्थिति खराब से अति खराब हो सकती है।

सलाह-

  • अंडमान द्वीप समूह में रहने वाले मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 8 दिसम्बर, 2017 पूर्वाह्न तक समुद्र में न जाएं और इसी समय निकोबार द्वीप समूह में रहने वाले मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे समुद्र में न जाएं।
  • 7 से 8 दिसम्बर के दौरान उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तटवर्ती इलाकों के समुद्र में मछुआरों को गहराई में न जाने की सलाह दी जाती है। 9 दिसम्बर 2017 की सुबह तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटवर्ती इलाकों के समुद्रों में मछुआरों का न जाने की सलाह दी जाती है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More