36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

थाना कोतवाली बागपत क्षेत्र में नाव पलटने से 19 व्यक्तियों की मृत्यु

उत्तर प्रदेश

बागपत: थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कांठा व् आसपास के गांव लगभग 35-40 स्त्री पुरूष नाव से यमुना नदी पार करके खेतों में मजदूरी करने के लिये हरियाणा क्षेत्र में जा रहे थे। समय लगभग 0645 बजे नाव बीच नदी में अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमें 13 महिलाएं व 6 पुरूष कुल 19 लोगों की मृत्यु हो गयी। 08 लोगों को उपचार हेत मेरठ भेजा गया है 03 लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 10 लोगों को सकुशल बचाया गया, शेष की तलाश की जा रही है। नाविक रिजवान निवासी बागपत नाव छोड़कर भाग गया है ।
पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीगण पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। ग्रामीणों द्वारा तीन मृतकों के शव दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रखकर मुआवजा की मांग की जाने लगी। स्थानीय पुलिस द्वारा समझाया गया और शव पोस्टमार्टम हेतु भेजने को कहा गया जिस पर गुस्साये ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक बागपत व एक महिला आरक्षी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। एसडीएम बागपत की गाड़ी के शीशे तोड़ दिये गये। महिला हेल्प लाइन की गाड़ी में आग लगा दी गयी । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
मृतकों के नाम
1-श्री इलियास उम्र 55 वर्ष
2-श्री सुनील उम्र 60 वर्ष
3-श्री रामपाल उम्र 52 वर्ष
4-श्रीमती नजीरन उम्र 55 वर्ष पत्नी ममते
5-श्री मनीष उम्र 42 वर्ष
6-श्रीमती राजो उम्र 42 वर्ष पत्नी बरसे
7-श्रीमती जेवुदा उम्र 55 वर्ष पत्नी अल्लाहबक्स
8-तेजपाल उम्र 45 वर्ष
9-श्रीमती संतरा उम्र 55 वर्ष पत्नी ओमवीर
10-श्री अनिल उम्र 20 वर्ष
11-भोनी उम्र 17 वर्ष पुत्री श्री भगवान
12-श्रीमती श्यामवीरी उम्र 32 वर्ष पत्नी नोमेन्द्र सिंह
13-श्रीमती रेखा उम्र 35 वर्ष पत्नी धमेन्द्र सिंह
14-सबिता उम्र 19 वर्ष पुत्री रतन सिंह
15-श्रीमती रामवीरी उम्र 30 वर्ष पत्नी जसवंत
16-श्रीमती सोहनवीरी उम्र 55 वर्ष पत्नी कलीराम
17-कागज उम्र 16 वर्ष पुत्री सोहनवीर
18-समा उम्र 20 वर्ष पुत्री मौसम
19-मोहसीना उम्र 20 वर्ष पुत्री इलियास

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More