39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

जी0एस0टी0 लागू होने के उपरान्त अब ‘एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार’ का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री

जी0एस0टी0 लागू होने के उपरान्त अब ‘एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार’ का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा किजी0एस0टी0 लागू होने के उपरान्त अब ‘एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार’ का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री स्वतंत्रता के बाद से ही देश में कुछ मुद्दों पर चर्चा चलती रही है। इनमें समानता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मुख्य रहे हैं। उन्हांेंने कहा कि समानता का अर्थ लोग सामाजिक समानता तक ही सीमित रखते हैं, जबकि इसमें आर्थिक समानता को भी शामिल किया जाना चाहिए। राजनीतिक स्वार्थों के लिए देश को दांव पर लगाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जी0एस0टी0 लागू किए जाने के फैसले का स्वागत करना चाहिए। जी0एस0टी0 लागू होने के उपरान्त अब ‘एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार’ का सपना साकार होगा।

मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज यहां डाॅ0 राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सभागार में उ0प्र0 काॅमर्शियल टैक्स विभाग तथा इंस्टीट्यूट आॅफ चार्टर्ड एकाउण्टेण्ट्स आॅफ इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जी0एस0टी0 रोलआउट सेलिब्रेशन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने चार्टर्ड एकाउण्टेण्ट्स को उनके इंस्टीट्यूट के 68वें स्थापना दिवस पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई, 2017 से देश में आर्थिक परतंत्रता से मुक्ति के लिए यह कदम उठाया गया है, जिसके लिए प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया जाना चाहिए।

योगी जी ने कहा कि जी0एस0टी0 लागू होने का सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश को होगा, क्योंकि 22 करोड़ आबादी वाला यह प्रदेश एक बड़ा बाजार भी है। देश और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए धन की बहुत आवश्यकता है। वर्तमान में देश में एक करोड़ लोग भी टैक्स नहीं देते हैं। इस नई व्यवस्था से अब टैक्स के दायरे में 5 करोड़ से अधिक लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि जी0एस0टी0 अन्तर्गत अब भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है, क्योंकि अब सारे काम आॅनलाइन होंगे।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जी0एस0टी0 के तहत बाजार में अब कोई भी मोनोपोली नहीं कर पाएगा, जिससे उपभोक्ता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में उभरती हुई महाशक्ति है। इसे मजबूती प्रदान करने में जी0एस0टी0 सहायक होगा। इसके माध्यम से पूरे राष्ट्र को अप्रत्यक्ष करों से मुक्ति मिली है। यह देश के व्यापक हित में है। प्रधानमंत्री जी ने जी0एस0टी0 का श्रेय सभी राजनैतिक दलों को दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जी0एस0टी0 देश के गरीबों और आम आदमी के हक में है।

योगी जी ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए धन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जी0एस0टी0 लागू होने के बाद टैक्स के दायरे में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने से जो आय होगी, उसका इस्तेमाल विकास कार्यों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जी0एस0टी0 का लागू होना एक बहुत बड़ा अवसर है। उन्होंने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए कहा कि उनकी और जनता के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी और जी0एस0टी0 काउन्सिल इनका समाधान त्वरित गति से करेगी। उन्होंने कहा कि 30 जून, 2017 की शाम जी0एस0टी0 लागू होने से पहले किसानों द्वारा खरीदी जाने वाली खाद तथा रसायनांे पर 12 प्रतिशत जी0एस0टी0 का मामला सामने आते ही इस काउन्सिल ने उस पर तेजी से कार्यवाही करते हुए जी0एस0टी0 का प्रतिशत घटाकर पांच कर दिया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जी0एस0टी0 के तहत तकनीकी का उपयोग बड़े पैमाने पर होगा, लेकिन इसके लिए किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार लोक कल्याण के लिए कटिबद्ध है। केन्द्र सरकार द्वारा कड़े और प्रभावी फैसले लेने के कारण आज देश नई आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने व्यापारियों, वकीलों तथा चार्टर्ड एकाउण्टेण्ट्स का आह्वान करते हुए कहा कि पूरे देश को जी0एस0टी0 लागू करने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने इसे गुड एण्ड सिम्पल टैक्स की संज्ञा दी है, इसलिए इसका स्वागत किया जाना चाहिए। यह आजादी के बाद का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री कलराज मिश्र ने कहा कि भारत के लिए 1 जुलाई, 2017 का दिन ऐतिहासिक है, जब एक ऐसा आर्थिक सुधार लागू हुआ है, जिसका फायदा गरीबों, व्यापारियों तथा उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस आर्थिक सुधार से सभी दल सहमत हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों को राजस्व हानि न हो और जनता तथा व्यापारी को परेशानी न हो, जी0एस0टी0 इसकी व्यवस्था है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। जी0एस0टी0 लागू होने से अब सभी को 17 तरह के करों से मुक्ति मिली है। भारत अब एक आर्थिक संघ के रूप में रूपान्तरित हो रहा है।

कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र तिवारी तथा आई0सी0ए0आई0 के पदाधिकारी श्री मनु अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी को आयोजकों की ओर से अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह् भेंट किया गया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के उपरान्त मुख्यमंत्री जी सहित उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने दिल्ली से प्रसारित किए गए प्रधानमंत्री जी के सजीव प्रसारण को देखा।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्रिमण्डल के सदस्य श्री लक्ष्मी नारायण, श्री सूर्य प्रताप शाही, श्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, श्रीमती स्वाती सिंह, श्री महेन्द्र सिंह, श्री मोहसिन रजा, श्री बलदेव ओलख सहित अन्य मंत्रीगण, बड़ी संख्या में चार्टर्ड एकाउण्टेण्ट्स, व्यापारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More