38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

जनता मिलन हाॅल में राखी बन्धन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को राखी बांधती हुई प्रदेश भर से आई महिलाएं

जनता मिलन हाॅल में राखी बन्धन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को राखी बांधती हुई प्रदेश भर से आई महिलाएं
उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने न्यू कैंट रोड स्थित जनता मिलन हाॅल में प्रदेश की बहिनों के साथ राखी बन्धन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने उपस्थित बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षा बन्धन के पवित्र पर्व का भारतीय समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। रक्षा बन्धन का त्योहार हमारी मर्यादाओं से जुड़ा त्योहार है। जिसमें बहने भाईयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं। यह त्योहार हमारे सामाजिक सम्बन्धो को मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में दो बैंक केवल महिलाओं हेतु खोलने का निर्णय लिया है जिसमें समस्त कर्मचारी केवल महिलाएं होंगी।

मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि ‘‘एक व्यक्ति-एक पेड़‘‘ की संकल्पना को लेकर वृक्षारोपण अवश्य करें। उन्होने कहा कि पर्यावरण सन्तुलन के लिए वृक्षारोपण एवं जल संचय करना आवश्यक है। उन्होने महिलाओं से आग्रह किया कि जल संचय के लिए घरों में सिस्टर्न में एक लीटर पानी एवं रेत से भरी बोतल अवश्य रखें। इससे प्रति परिवार एक दिन में कई लीटर पानी की बचत होगी। उन्होने कहा कि जल संचय एवं संरक्षण के लिए सभी विभागो को दायित्व दिया गया है। उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लेने का आग्रह भी किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या भी उपस्थित थी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More