38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

चीन ने विश्व की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी डिटेक्टर बनाने का किया दावा

चीन ने विश्व की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी डिटेक्टर बनाने का किया दावा
देश-विदेश

बीजिंग: चीन के वैज्ञानिकों ने विश्व की सबसे उच्च क्षमता वाली पनडुब्बी डिटेक्टर बनाने का दावा किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस चुंबकीय डिटेक्टर की मदद से छिपे हुए खनिज और पनडुब्बी का पता लगाया जा सकता है।

चीन के सर्वोच्च अनुसंधान संस्थान चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस ने बताया कि’सुपर कंडक्टिव मैग्नेटिक एनोमली डिटेक्शन एरे’का निमार्ण शंघाई में किया गया।

वैज्ञानिकों की विशेषज्ञ समिति ने इसका परीक्षण भी किया है। हवा में रहकर काम करने वाला यह डिटेक्टर धरती की गहराई में दबे हुए खनिजों का सटीक पता लगाने में सक्षम है। इसका उपयोग नागरिक एवं सैन्य विमानों पर भी किया जा सकता है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More