40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

चन्दपुर मजबता की घटनाओं में शामिल तीन अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: थाना बडगांव क्षेत्र के शब्बीरपुर गांव में पूर्व मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की समाप्ति के बाद उसमें शामिल हुए लोगों के लौटते समय बडगांव थानाक्षेत्र के ग्राम चन्दपुर मजबता के बाहरी क्षेत्रों में असमाजिक लोगों द्वारा लौट रहे लोगों पर कातिलाना हमला करने तथा मोटरसाईकिल पर घर लौट रहे आषीष एवं सचिन को गोली मारने की घटना के फलस्वरूप आषीष पुत्र मेघराज निवासी ग्राम सुआहेडी थाना सरसावा सहारनपुर को गोली लगने से मौके पर मृत्यु हो गयी। इन दोनों घटनाओं के सम्बन्ध में थाना बडगांव पर वादी श्री राजकुमार द्वारा थाना बडगांव पर मु0अ0सं0 71/17 धारा 147, 148, 149, 307, 427 भादवि व 3(2)5 एससीएटी एक्ट एवं वादी श्री मेघराज द्वारा थाना बडगांव पर मु0अ0सं0 75/17 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 504, 506 भादवि व 3(2)5 एससीएटी एक्ट पंजीकृत कराया।
दिनांक 04.06.2017 को थाना बडगांव पुलिस एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम अम्बेहटा चांद से कातिलाना हमला करने वाले 01 अभियुक्त लोकेष उर्फ लुक्का एवं गोली मारकर आषीष की हत्या किये जाने में शामिल 02 अभियुक्तों 1. राजू उर्फ बिलास पुण्डीर व 2. सोनू उर्फ सोमपाल को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ से अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह अपने गांव के अन्य व्यक्तियों द्वारा मिलकर दिनांक 23.05.2017 को घटनाओं को अन्जाम दिया था। इनके सााथियों की तलाष एवं पते ठिकानों की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- लोकेष उर्फ लुक्का पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम अम्बेहटा चांद थाना बडगांव सहारनपुर।
2- राजू उर्फ बिलास पुण्डीर पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम अम्बेहटा चांद थाना बडगांव सहारनपुर।
3- सोनू उर्फ सोमपाल पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम अम्बेहटा चांद थाना बडगांव सहारनपुर।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More