घी 120 तो दूध 5 रुपए महंगा, जानें ताजा रेट

HR Breaking News (Ghee ke Rate) एक ओर पशुओं के चारे की कीमतों में बढ़त हुई है, जिसका प्रभाव घी की कीमतों पर भी पड़ रहा है। वीटा दूध और घी के दाम (Vita Milk and Ghee Price) लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन पशुपालकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में बढ़ती लागत की भरपाई के लिए दाम में इजाफा किया गया है। घी की कीमतों में 120 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। खबर में जानिए डेयरी उत्पादों के दाम कितने बढ़े हैं।
वीटा घी के दाम
वीटा घी के दाम (Vita Ghee Price) में बीते 14 महीनो में 120 प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है, लेकिन पशुपालकों से दूध की खरीद के भाव में प्रति लीटर 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वीटा की ओर से छह बार में 20 रुपये प्रति लीटर घी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। बीते वर्ष सितंबर में घी का भाव 610 रुपए प्रति लीटर था जो अब 730 रुपए हो गया है।
एक सप्ताह बाद ही दोबारा बढ़े दाम
वीटा ने फुल क्रीम दूध के दाम (full cream milk price) में भी एक वर्ष में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बीते वर्ष दिवाली से पहले केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी दरों में कटौती की गई थी। घी पर GST (GST on ghee) कम होने से वीटा ने 1 लीटर घी का भाव 630 रुपये से कम कर सितंबर में 610 रुपए किया है।
हालांकि सिर्फ एक सप्ताह बाद ही दोबारा दाम बढ़ाकर 630 रुपये किए गए है। ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से दी गई छूट का लाभ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पाया है।
छह बार में घी के दाम
तब वीटा के अधिकारियों ने तर्क दिया की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए ही दाम में बढ़ोतरी की गई है। सितंबर 2025 से नवंबर 2026 के बीच वीटा ने छह बार में घी के दाम (ghee ke daam) में 120 रुपए की बढ़ौतरी की है। यानी तकरीबन 19.67 प्रतिशत की बढ़त हुई है। दूध खरीद के भाव पर गौर करें तो वीटा ने बीते 1 वर्ष में सिर्फ 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। ऐसे में पशुपालक दूध का खरीद भाव बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
फैट के आधार पर दूध का भाव
वीटा को दूध बेचने वाले गांव आर्य नगर निवासी का कहना है कि दूध के दाम घी के दामों में बढ़ोतरी के हिसाब से नहीं बढ़े हैं। वीटा फैट के आधार पर दूध खरीदती है। 100 प्रतिशत फैट के आधार पर दूध का भाव (Milk price based on fat) 85 रुपये प्रति लीटर तक मिल सकता है। वैसे तो भैंस का दूध 60 से 65 रुपए प्रति लीटर के भाव पर भी बेचा जा रहा है। वीटा की तरफ से कुछ बोनस दिया जाता है, लेकिन मौजूदा बाजार भाव के तुलना में भुगतान बेहद कम है।
बाजार में भैंस के दूध का भाव
बाजार में भैंस के दूध का भाव (buffalo milk price) 70 से 80 रुपए प्रति लीटर है। सहकारी समिति अगर घी महंगा बेच रही है तो उसे पशुपालकों को दूध का उचित भाव देना चाहिए। प्रोग्रेसिव मिल्क फार्मर संगठन के प्रधान का कहना है कि पशुपालकों का खर्च बढ़ रहा है। पेट्रोल डीजल और एलपीजी के दामों में वर्ष के दौरान काफी इजाफा हुआ है। पशु चारा, खल, बिनौला के साथ कई खाद्य सामग्री महंगी हुई है, जिससे दूध उत्पादन की लागत भी बढ़ी है।
हरियाणा के सहकारिता मंत्री ने कही ये बात
वहीं, हरियाणा के सहकारिता मंत्री ने बताया है कि सहकारी संस्थाओं को नो प्रॉफिट, नो लॉस के सिद्धांत पर चलाया जाता है। दूध महंगा हो रहा है। दूध, कच्चा माल, किराया भाड़ा आदि के लागत बनने से उत्पादों के दाम समय पर संशोधित करने पड़ते है। बाजार में उपलब्ध अन्य ब्रांड के घी की तुलना में वीटा के दाम (vita prices) अब भी कम है।




