38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

गेल इण्डिया के अधिकारियों ने 1090 का भ्रमण किया

सराहनीय कार्य -वूमेन पावर लाइन 1090
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: आईआईएम लखनऊ में मिड कैरियर ट्रेनिंग कर रहे गेल इंडिया के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत 30 अधिकारियों जिसमे वरिष्ठ इंजीनियर, आईटी प्रोफेशनल व अन्य ने वूमेन पॉवर लाइन 1090 का भ्रमण किया। गेल इंडिया के अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, वूमेन पॉवर लाइन, श्री अजय कुमार ने इकाई की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया तथा 1090 द्वारा महिला उत्पीड़न को रोकने के लिये किये जाने वालो कार्यो एवं महिला सशक्तीकरण के प्रयासों के बारे में जानकारी दी गयी। उपस्थित सभी अधिकारियों ने बड़ी उत्सुकता के साथ भाग लिया। फीडबैक के दौरान उन्होंने अवगत कराया कि यह प्रणाली अद्वितीय है तथा यहाँ का सिस्टम एवं सॉफ्टवेयर काफी उन्नत है। महिलाओं के लिये जो सेवा उत्तर प्रदेश में प्रदान की जाती है उसे सम्पूर्ण देश में लागू होनी चाहिए, ऐसी अपेक्षा उनके द्वारा की गयी। गेल इंडिया के अधिकारियों द्वारा वूमेन पॉवर लाइन की पूरी टीम को 7,00,000 शिकायत दर्ज होने पर बधाई देते हुए भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी।

15-11-2012 से 28-02-2017 तक वूमेन पॉवर लाइन 1090 दर्ज होने वाली शिकायतों का विवरण निम्वत है:-
कुल दर्ज शिकायतें:- 7,00,548
कुल निस्तारित शिकायतंे:- 6,90,297

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More