31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

गणतंत्र दिवस 2018 समारोह के रूप में 26 से 31 जनवरी, 2018 तक लाल किले में ‘भारत पर्व’ का आयोजन

देश-विदेश

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस 2018 समारोह के अंग के रूप में भारत सरकार 26 से 31 जनवरी, 2018 तक लाल किले में ‘भारत पर्व’ का आयोजन कर रही है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्व के जरिये देशभक्ति की भावना, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

आयोजन का उद्घाटन पर्यटन सचिव श्रीमती रश्मि वर्मा 26 जनवरी, 2018 (गणतंत्र दिवस) को 5 बजे शाम को करेंगी। आम जनता के लिए 10 बजे रात तक आयोजन खुला रहेगा। 27 से 31 जनवरी, 2018 तक कार्यक्रम 12 बजे दोपहर से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। इसका प्रवेश निशुल्क है। बहरहाल, प्रवेश के लिए पहचान प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

पत्रकारों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर एक प्रेस कक्ष स्थापित कर दिया गया है।

आयोजन के लिए पर्यटन मंत्रालय को नोडल मंत्रालय बनाया गया है। यहां गणतंत्र दिवस परेड की झांकियां प्रदर्शित की जायेंगी, सशस्त्र बलों के बैंड पेशकश करेंगे, विभिन्न खानपान की व्यवस्था की जाएगी, हस्तशिल्प मेला, देश के विभिन्न क्षेत्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा डीएवीपी की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक/ जनजातीय नृत्य और संगीत का प्रदर्शन होगा। इन्हें उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र सहित देश के विभिन्न राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के सांस्कृतिक दल पेश करेंगे। फूड-कोर्ट में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने-अपने स्टाल लगाएंगे और नेशनल एसोशियेशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया, आईडीटीसी तथा होटल प्रबंधन संस्थान विभिन्न क्षेत्रों के स्ट्रीट-फूड प्रस्तुत करेंगे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More