39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

केन्द्रीय राज्य जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेगवाल से मुलाकात करते हुएः पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

केन्द्रीय राज्य जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेगवाल से मुलाकात करते हुएः पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
उत्तराखंड

देहरादून: प्रदेश के सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु-सिंचाई, वर्षा जल संग्रहण, जलागम प्रबन्धन, भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, तीर्थाटन, धार्मिक मेले एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में केन्द्रीय राज्य जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की।  उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सिंचाई के लिए केंद्र से 579 करोड़ की मांग की गई है। उत्तराखंड की सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए, नहरों की सफाई, बाढ़ सुरक्षा कार्यो के लिये 579 करोड़ की धनराशि की मांग की है। केन्द्र सरकार हमें इस कार्य के लिए आर्थिक मदद देगी। उत्तराखंड और नेपाल सीमा पर पंचेश्वर बांध का निर्माण किया जाना है। बांध के मुद्दे पर भी केंद्रीय मंत्री से सकारात्मक चर्चा हुई। इस बांध के निर्माण के बाद हजारों लोग उत्तराखंड में विस्थापित होंगे। उत्तराखण्ड के पास भूमि की कमी है।  इसलिए उत्तर प्रदेश की सिंचाई विभाग की भूमि को जमीन विस्थापितों के लिए प्रयोग करने के लिए मांग की गयी।

मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में कहा कि पैरूल से देवभूमि में सस्ता डीजल तेल बनाया जायेगा। तेल के दाम कम करने के लिए हमारी सरकार ने अनोखा पर तरीका निकाला है। पैरूल से सस्ता डीजल बनाएंगे जिससे जनता को लाभ होगा।
औली विंटर गेम्स के लिए प्रदेश सरकार तैयार है। औली में विंटर गेम्स करवाने के लिए हमारी सरकार और पर्यटन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। देशी-विदेशी सैलानियों को हर तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। केन्द्रीय राज्य मंत्री दीपावली के बाद उत्तराखंड आ कर सिंचाई से लंबित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More