40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कृषि लोगों के जीवन और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है: श्री राधा मोहन सिंह

कृषि संबंधितदेश-विदेश

नई दिल्ली: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि कृषि लोगों के जीवन और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जंहा 50 प्रतिशत से अघिक लोग अपनी आजिविका के लिए कृषि पर निभर हैं। देश को विकसित करने के लिए कृषि और किसान, दोनों को विकसित करने की जरूरत है। कृषि मंत्रालय अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल कृषि के विकास के लिए बल्कि किसानों के कल्य़ाण के लिए भी काम करता है। श्री सिंह ने यह बात आज कृषि भवन, नई दिल्ली में स्टार्ट अप कंपनियों के सीईओ के साथ हुई बैठक में कही।

श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश में कृषि विकास का लक्ष्य है;  ‘2012 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करना”। सीमित संसाधनों और जमीन के निश्चित क्षेत्र की उपलब्धता के साथ, यह प्रोदोयोगिकी की सहायता के बिना हासिल नहीं किया जा सकता है, साथ ही इसे कम लागत, किसान के अनुकूल एवं मापनीय होने की जरूरत है।

कृषि मंत्रालय किसानों के हित कई योजनाएं चला रहा है- जैसे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि बाजार- (ई – नेम), परंपरागत कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना आदि।

यह सभी योजनाएं किसानों को विभिन्न तरह की सहायता प्रदान कर रही है जैसे मृदा स्वास्थ्य कार्ड। इससे मिटटी के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी और उर्वरकों की लागत भी कम हो जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए लाखों मिट्टी के नमूनो का विशलेषण करना होगा जिसमें अत्यधिक समय और परिश्रम की आवश्यकता है। मिट्टी के नमूने की जांच के लिए ऐसे तकनीकी की जरूरत है जिसमें कम लागत वाले हाथ से धारित (हैंड डिवाइस) से काम हो जाए, अथार्त इसके लिए मृदा संवेदक या मिट्टी की उर्वरता मूल्यांकन के किसी भी गैर विनाशकारी विधि की जरूरत है। जो कि तकनीक का उपयोग करके मिट्टी के स्वास्थ्य का दूरस्थ रूप से मूल्याकंन कर सकें।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जिसके अंर्तगत फसल की क्षति का आकलन समय पर और सही रूप में करने की जरूरत है ताकि किसानों को जल्द से जल्द और सटीक बीमा दावा समाघान के जरिए उन्हें लाभ पहुचाया जा सके। इसके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने विभिन्न प्रोद्योगिकियों जैसे कि

  1. स्मार्ट फोन आधारित एंड्राइड एप्लिकेशन द्वारा फसल कटौती प्रयोगों का डेटा संग्रह,
  2. फसल क्षति, मध्य मौसम में प्रतिकूलता, क्षेत्र विसंगति एवं फसल कटाई के बाद नुकसान के आकलन के लिए उपग्रह एवं ड्रोन का प्रयोग।
  3. बीमाधारक किसानों की संख्या बढ़ाने के लिए सूचना एवं तकनीकी आधारित आधारित समाधान को प्रोत्साहित किया है।

श्री सिंह ने कहा कि इसके लिए तकनीकी समाधान विकसित करने की आवश्यक्ता है। श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि किसानों के अनुकूल मंत्रालय के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आवश्यक विभिन्न प्रोदयोगिकी जैसे सेंसर प्रदयोगिकी, बिग डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, एप डेवलपमेंट, जीआईएस आधारित पोर्टल का विकास, विभिन्न कृषि आकलन के लिए कम लागत वाले उपकरण शामिल हैं।

यह मंत्रालय इन विभिन्न प्रकार की प्रोदयोगिकयों और उनके विकास को बढ़ावा देगा जो किसानों के कल्याण के लिए अंतत: इस्तेमाल किया जा सकता है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री द्वारा इस संबंध में विभाग में एक और ग्रुप गठन करने के लिए कहा जिससे इन सभी स्टार्ट अप के साथ आगे कार्य कर सकें।

Related posts

11 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More