करनाल, यमुनानगर और पानीपत में स्थापित होंगे 33KV के 10 नए सब स्टेशन, 79 करोड़ होंगे खर्च

HR Breaking News (10 new sub station) : बिजली सप्लाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए बिजली विभाग द्वारा करनाल, यमुनानगर और पानीपत में 33 केवी के 10 नए बिजली सब स्टेशन बनाएं जाएंगे। इसके लिए विभाग की और से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे लोगों को बार-बार लगन वाले कटों से राहत मिलेगी। इनके बनने से प्रदेश के इन तीनों जिलों की 2 लाख से अधिक आबादी को फायदा मिलेगा।
12 महीने का लक्ष्य
विभाग की (in jilo me bngeg 10 new sub station) और से इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। टेंडर जारी होते ही इन स्टेशनों के निर्माण के लिए 12 माह का लक्ष्य रखा गया है। सब स्टेशनों के अलावा इन जिलों में 33 केवी व 11 केवी की लाइनों को खड़ा किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर तकरीबन 79 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
लाइनों का सटीक रूट तैयार करने के लिए होगा इनका इस्तेमाल
जानकारी देते हुए सब अर्बन डिविजन के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू ने बताया कि केवी की लाइनों को लगाने के लिए और इनका सही रूट तय करने के लिए हरसेक सैटेलाइट (Harsec Satellite) मैपिंग और जीपीएस के सर्वे किया जाएगा।
स्थानिय लोगों को मिलेगा रोजगार
सब स्टेशनों (bijli vibag news) का निर्माण शुरू होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत फेब्रिकेशन का काम इन जिलों के स्थानीय लौहारों या फैब्रिकेटर्स के माध्यम से करवाया जाएगा। इससे स्थानिय लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं अगर कंपनी (new sub station bnege) ने तय समय में काम पूरा नहीं किया तो 0.25 प्रतशित प्रति सप्ताह के हिसाब से जुर्माना लगेगा। अगर समय से पहले कंपनी का कंपनी काम पूरा करती है तो उसे 0.5 प्रतिशत पखवाड़ा कि दर से बोनस भी मिलेगा।
इन जिलों में यहां बनेंगे स्टेशन
पानीपत (Panipat news) में कबड्डी-तीन, समालखा, चंदौली व सोधापुर में 33 केवी के सब स्टेशन लगेंगे। कबड्डी-3 में 12.5 एमवीए का एक, चंदौली में 12.5 एमवीए के दो और सौधापुर में 10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे। करनाल (karnal news) के इंद्री सिटी, चुरनी, बिलोना व कुर्लन में 12.5 एमवीए के 2.2, दनौली में 10 एमवीए के 2 और यमुनानगर के हैबतपुर में 12.5 एमवीए के 2-2, दनौली में 10 एमवीए के दो और हैबतपुर में 12.5 एमवीए के 2 पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।




