25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका की टीम करेंगी भारत का दौरा

ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका की टीम करेंगी भारत का दौरा
खेल समाचार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने घरेलू सीजन का एलान कर दिया है। सितंबर से भारत की धरती पर क्रिकेट की दुनिया की बड़ी टीमें क़दम रखने वाली हैं जो टीम इंडिया से खेल के मैदान पर ज़ोर-आज़माइश करती हुई दिखाई देंगी। बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए एलान के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका की टीम भारत का द्वारा करेंगी। आपको बता दें भारत का घरेलू सत्र इस बार भी लंबा रहने वाला है जिसमें टीम इंडिया सितंबर के अंत में शुरुआत करके दिसंबर के अंत तक तीन सीरीज में 23 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 17 सितंबर से 11अक्टूबर तक चलेगा जबकि न्यूज़ीलैंड का टीम के साथ घरेलू सीरीज 22 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच खेली जाएगी। वहीं श्रीलंका की टीम के साथ 15 नवंबर से 24 दिसंबर के बीच भारत की भिड़त होगी। घरेलू सीजन के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएगी।

बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि “कई परिस्थितियों के कारण अभी मैचों की तारीख को तय नहीं किया गया है।” श्रीलंका दौरे को समय से पूर्व कराने पर चौधरी ने कहा कि “यह बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि श्रीलंका मार्च में दक्षिण अफ्रीका से भारत की वापसी के बाद श्रीलंका में इंडिपेंडेंस कप का आयोजन कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि “श्रीलंका ने हमेशा भारत के साथ सहयोग किया है और इसलिए भारत सिर्फ इंडिपेंडेंस कप में खेलने के लिए श्रीलंका जाएगा। यही कारण है कि बदलाव किया गया।” चौधरी ने कहा कि “एक अन्य कारण यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच छह प्रस्तावित दौरे नहीं होंगे इसलिए इस समय को भरा जाएगा। कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि “ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सितंबर में होगा। वहीं श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स टेस्ट 16 नवंबर से होगा। गांगुली ने कहा कि यह पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दुर्गा पूजा का तोहफा होगा।

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा : 17 सितंबर से 11 अक्टूबर – 5 वनडे, स्थान : चेन्नई, बेंगलुरु, नागपुर, इंदौर और कोलकाता। 3 टी-20 स्थान : हैदराबाद, रांची और गुवाहाटी में खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड का भारत दौरा : 22 अक्टूबर से 7 नवंबर – 3 वनडे, स्थान : पुणे, मुंबई और कानपुर। 3 टी-20, स्थान : दिल्ली, कटक और राजकोट।

श्रीलंका का भारत दौरा : 15 नवंबर से 24 दिसंबर। 3 टेस्ट, स्थान : कोलकाता, नागपुर और दिल्ली। 3 वनडे, स्थान : धर्मशाला, मोहाली और विजाग। 3 टी-20, स्थान : कोच्चि, इंदौर, मुंबई।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More