34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उ0प्र0 के सीमावर्ती राज्यों हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली पुलिस की अपराध के सम्बन्ध में समन्वय बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: पीडब्लूडी गेस्ट हाउस, गुरूग्राम, हरियाणा में चार सीमावर्ती राज्यों उ0प्र0, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली राज्यों की पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की अपराध तथा अपराध सम्बन्धित विषयों पर समन्वय बैठक आयोजित की गयी।

उल्लेखनीय है कि मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री की मथुरा में दिनांक 24.02.2018 को हुयी मुलाकात में दोनो प्रदेशों में सुरक्षा का वातावरण में सुधार हेतु दोनो राज्यों की जनता के सामान्य हितों को प्रभावित करने वाले विषयों पर समन्वय हेतु सीमावर्ती राज्यों की पुलिस की समन्वय बैठक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया था।

इस बैठक में चारों सीमावर्ती राज्यों के पुलिस विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुये। मा0 मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मेलन को सम्बोधित किया। श्री आनन्द कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, उ0प्र0, श्री चन्द्र प्रकाश, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, उ0प्र0, श्री हेमन्त प्रियदर्शी अपर पुलिस महानिदेशक, जयपुर परिक्षेत्र, राजस्थान, डा0 आर0सी0 मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक, अम्बाला परिक्षेत्र, हरियाणा, श्री ए0एस0 चावला, पुलिस महानिरीक्षक, सी0पी0 पचंकुला हरियाणा, श्री बिपिन कुमार पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर परिक्षेत्र, राजस्थान, श्री पी0 कामराज, स्पेशल सी0पी0 कानून व्यवस्था, दक्षिणी दिल्ली, श्री पी0 रन्जन स्पेशल सी0पी0 दक्षिणी क्षेत्र दिल्ली, चारों राज्यों के सीमावर्ती जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुये।

बैठक में निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की गयी:-
ऽ अपराधियों/गैंग्स का अन्तर्राज्यीय आवागमन।
ऽ अन्तर्राज्यीय अपराधियों का विवरण आपस मे साझा करना।
ऽ अज्ञात शव सम्बन्धी सूचनाओ ंका आदान प्रदान।
ऽ वाहन चोरों एवं चोरी गये वाहनों सम्बन्धी सूचना का आदान-प्रदान।
ऽ राज्यों में प्रचलित पुलिस के अच्छे अभियान/कार्य जैसे- थानों की ग्रेडिंग (राजस्थान), स्पेशल सेल (दिल्ली), यूपी-100।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More