40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है: राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। बिना पुलिस मुखिया के कई दिनों से सरकार चल रही है। इस वक्त जो अपराधिक घटनाएं हो रही हैं उससे यह धारणा बनती है कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई संस्था ही नहीं रह गई है। लोकतंत्र में इससे बुरी स्थिति कभी नहीं रही। उत्तर प्रदेश अराजकता की भेंट चढ़ गया है। यहां जंगलराज है। किसी भी महिला-पुरूष का सम्मान और जानमाल सुरक्षित नहीं है। महिलाएं तो दिन में भी घर से बाहर निकलते हुए डरती हैं।

श्री राजेंद्र चौधरी आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रंेस को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री एसआरएस यादव भी उपस्थित थे। श्री चौधरी ने कहा प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय ने भी माना है कि कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार की जरूरत है। अब तो राजभवन को तय करना है कि क्या भाजपा सरकार अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रही है? जबकि राज्य सरकार की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि कानून का राज हो और सभी की जान-माल की सुरक्षा की गारन्टी हो। 10 महीने में सरकार केवल नाम के लिए है। लूट, हत्या, अपहरण की घटनाओं में बाढ़ आ गई है। राजधानी लखनऊ में ही 24 घंटे में आधा दर्जन संगीन वारदातें हो चुकी है।

लखनऊ में काकोरी अंतर्गत बनियाखेड़ा तथा कटौली ग्रामसभा के अलावा चिनहट के उत्तरधौना गांव में भीषण डकैती और नाका हिन्डोला में एक महिला बीना मेहरोत्रा की हत्या की घटनाएं 24 घंटे के अंदर हो गईं। एक पत्रकार नवलकांत सिन्हा को भी चोट पहुंचाई गई। इसके अलावा लूट की कई घटनाएं घटी है। भाजपा राज में पिछले सप्ताह ही बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 15 मौतें हुई और 10 लोग अंधे हो गए।श्री चैधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी और मंत्रीगण बाहर यात्राओं और महोत्सवों में लगे हैं। बच्चियां स्कूल जाने में डर रही हैं। गत 10 महीनों में ही लड़कियों से छेड़खानी की 2 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई हैं। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिशें हो रही हैं। अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के दावे के अनुकूल अपराधी तो प्रदेश छोड़कर गए नहीं, जनता ही प्रदेश छोड़कर जाने की स्थिति में आ गये है। भाजपा के विधायक सांसद अफसरों के घरों पर हमलावर हैं। इन लोगों ने यूपी की जनता को इतना बदनाम किया कि अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी महिलाओं को यात्रा पर जाने से मना कर दिया है। इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है।

श्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद से ही भाजपा में सन् 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी चल रही है। किसान की लूट हो रही है। बेकसूर नौजवान जेल भेजे जा रहे हैं। राज्य सरकार को अपने संवैधानिक दायित्व का एहसास नहीं है। अब तो पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री अखिलेश यादव ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा षुरू की थी। महिलाओं के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा थी। इन सबको भाजपा सरकार ने निष्क्रिय कर दिया। श्री अखिलेश यादव ने पुराने कानूनों से ही बिना यूपीकोका प्रदेश में अपराध रोकें थे। श्री चैधरी ने कहा जब प्रदेश में सुरक्षा नहीं है तो बाहर से यहां कौन निवेश करने आएगा?

Related posts

1 comment

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More