35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू

उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आज से समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारम्भ हो गया है। 19-विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आज निष्ठवान कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक रूप से सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई। सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव और लोकसभा सदस्य श्रीमती डिम्पल यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाद में उन्होंने सर्वश्री माता प्रसाद पाण्डेय, राम गोविंद चौधरी, अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, अवधेश प्रसाद, नरेश उत्तम पटेल, अभिषेक मिश्र, एसआरएस यादव, शैलेन्द्र यादव (ललई), अरविन्द कुमार सिंह को सदस्यता ग्रहण कराई। आज प्रदेश भर से तीन लाख प्राथमिक सदस्य बनने की सूचना है।

3मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान 2 महीने 15 अप्रैल 2017 से लेकर 15 जून 2017 तक चलेगा। इस अवधि में पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर जनता को पार्टी कार्यक्रमों से अवगत कराएगें और सदस्यता अभियान चलाएंगे। पार्टी के सक्रिय सदस्य ही संगठन में पदाधिकारी बन सकेंगे।

समाजवादी पार्टी के संविधान के अनुसार अब सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष के स्थान पर 5 वर्ष होगा। ग्रामसभा, न्याय पंचायत, विकासखंड एवं वार्ड स्तर पर सदस्यता शिविरों का आयोजन होगा। सदस्यता के लिए 78599-99999 नम्बर पर मिसकाॅल दी जा सकती है। आनलाइन www.samajwadiparty.in/join से भी सदस्यता ली जा सकती है।

समाजवादी पार्टी के समस्त सदस्यों के लिए खादी/हैण्डलूम के वस्त्र पहनना अनिवार्य है तथा युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित पोशाक पहनना अनिवार्य होगा।

समाजवादी पार्टी भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखती है और गांधी तथा डाॅ0 लोहिया के आदर्शो से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद में आस्था रखती है। समाजवादी पार्टी का विश्वास आर्थिक एवं राजनैतिक सत्ता के विकेंद्रीकरण में है। पार्टी शांतिमय तथा लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध प्रकट करने के अधिकार को मान्यता देती है। इसमें सत्याग्रह तथा शंतिपूर्ण विरोध शामिल है। धर्म पर आधारित राज्य में आस्था रखने वाले किसी भी संगठन का कोई भी सदस्य समाजवादी पार्टी का सदस्य नहीं हो सकेगा।
समाजवादी पार्टी का महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं पिछड़ों के लिए विशेष अवसर के सिद्धांत में विश्वास है। समतापूर्ण समाज की स्थापना के लिए पार्टी इसे जरूरी समझती है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More