26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उत्तराखण्ड राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण प्रबन्ध समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुएः राज्यमंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड

देहरादून: प्रदेश की चारा एवं चारागाह विकास एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने कार्यालय कक्ष में उत्तराखण्ड राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण प्रबन्ध समिति बैठक की। बैठक में मत्स्य उत्पाद के क्षेत्र में अधिक रोजगार और आय सृजन वृद्धि करने की सम्भावना तलाशने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा इसके लिए पायलट प्रोजैक्ट के रूप में भी कार्य किया जा सकता है। मत्स्य उत्पाद में चयनित विशिष्ट व्यक्तियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था का भी निर्देश दिया गया। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण कार्मिकों के लिए 7 वाॅ वेतन दिये जाने हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनायी गयी समिति को सन्दर्भीत करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सचिव मत्स्य आर0 मीनाक्षी सुन्दरम, अपर सचिव एच0सी0सेमवाल, निदेशक मत्स्य जी0वी0ओली, अपर सचिव वित्त अत्तर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

 

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More