उत्तराखंड में फिर से आने वाली है आफत! इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में इन दिनों बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिसके कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। देहरादून में बीते दो दिनों से अतिवृष्टि से प्रलय जैसे हालात बनते नजर आए.15 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है।
मौसम विभाग ने आज 18 सितम्बर को भी उत्तराखंड के क़ई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर जारी किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 सितम्बर को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है
इन जिलों के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर रहने की संभावना है.
भारी बारिश की संभावना के चलते देहरादून के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जिला प्रशासन की ओर से 1 दिन की छुट्टी घोषित की है.




