उत्तराखंड में फिर तबाही! अब यहां में फटा बादल , 10 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट )  उत्तराखंड में बीते दो दिनों से आसमान से आफत बरस रही है । देहरादून में 15 सितंबर की रात बादल फटने के बाद भारी बारिश से अब तक कई लोगों की मौत हो गई है. 

 उत्तराखंड में बुधवार रात कुदरत ने फिर से कहर बरपाया। चमोली ज़िले की घाट तहसील के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार रात बादल फटने से अतिवृष्टि के कारण भारी तबाही मच गई।  भीषण वर्षा के कारण नदी-नालों में आए उफान और मलबे ने दर्जनभर घरों को चपेट में ले लिया। 10 से ज्यादा लोग लापता हैं, दो को बचा लिया गया है। क्षेत्र में संपर्क मार्ग बह गए।

 

एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गयी है. एनडीआरएफ भी गौचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो गयी है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है

 

ग्राम कुंतरी लगा फाली से लापता लोग 

कुंवर सिंह पुत्र बलवंत सिंह (उम्र लगभग 42 वर्ष)

कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38 वर्ष)

विकास पुत्र कुंवर सिंह (10 वर्ष)

विशाल पुत्र कुंवर सिंह (10 वर्ष)

नरेंद्र सिंह पुत्र कुताल सिंह (40 वर्ष)

जगदंबा प्रसाद पुत्र ख्याली राम (70 वर्ष)

भागा देवी पत्नी जगदंबा प्रसाद (65 वर्ष)

देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह (65 वर्ष)

ग्राम धुरमा से लापता लोग

गुमान सिंह पुत्र चंद्र सिंह (75 वर्ष)

ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (38 वर्ष)

Related Articles

Back to top button